शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : पंचायतों में रिक्त पदों पर 27 जून को होगा मतदान, अधिसूचना जारी

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2022 1:45 अपराह्न

 

चमोली : जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के विभिन्न कारणों से रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) वरूण चौधरी ने उप निर्वाचन कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए है। चमोली जनपद में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 481, प्रधान ग्राम पंचायत के 18 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के 03 पदों पर उप निर्वाचन होना है। इसके साथ संबधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू हो गई है जो नतीजे आने तक प्रभावी रहेगी। सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतों की गणना और परिणाम की घोषणा संबधित क्षेत्र पंचायत के मुख्यालय पर की जाएगी। चुनाव में कोविड से बचाव के नियमों का पालन भी करना होगा।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) ने त्रिस्तरीय पंचायत के खाली पदों पर उप निर्वाचन की समय सारणी जारी करते हुए बताया कि 13 व 14 जून को पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकते है। अगले दिन 15 जून को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 16 जून को पूर्वाह्न 10 से 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 17 जून को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन तथा 27 जून को प्रातः 8 से अपराह्न 5 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। 29 जून को पूर्वाह्न 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना कार्य संपन्न करने के साथ ही निर्वाचन के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उप निर्वाचन को संपन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए है।

चमोली जनपद में प्रधान ग्राम पंचायत के 18 रिक्त पदों पर उप निर्वाचन होगा। जिसमें दशोली ब्लाक के ग्राम पंचायत दिगोली, सिरौं, चातुली किरूली, जोशीमठ ब्लाक के भेंटा, घाट ब्लाक के पेरी, पोखरी ब्लाक के खन्नी, भदूडा, डुगंर, मसोली, काण्डई सेलीडुंग्रा, गैरसैंण ब्लाक के कांसुवा, नारायणबगड ब्लाक के निलाड़ी, गड़सीरा, जाखपाटियूॅ, सणकोट, थराली ब्लाक के ढालू तथा देवाल ब्लाक के सेलखोला व चोटिंग शामिल है। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के 481 रिक्त पदों पर निर्वाचन होगा। सदस्य क्षेत्र पंचायत के 03 रिक्त पदों पर उप निर्वाचन होना है जिसमें नन्दानगर ब्लाक के अनारक्षित सीट क्षेत्र पंचायत बॉजबगड़ व स्यारी बंगाली तथा गैरसैंण ब्लाक में महिला आरक्षित सीट क्षेत्र पंचायत मैखोली शामिल है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रानीपोखरी मौजा में रात्रि चौपाल आयोजित, एडीएम केके मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • साइबर अपराधियों पर लगाम के लिए पौड़ी पुलिस सक्रिय, छात्राओं को सोशल मीडिया सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
  • देहरादून के निजी स्कूल के फिजिक्स टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
  • उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
  • लैंसडौन में हेलीपैड निर्माण को सीएम धामी की मंजूरी
  • सड़क नहीं तो चुनाव नहीं, मासौं-कफलखेत-दादड़ के ग्रामीणों की चेतावनी
  • देर रात गलियों में जमावड़े पर पुलिस सख्त
  • पौड़ी गढ़वाल : घर में घुसकर महिला से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • बदरीविशाल के दर्शनों को सपरिवार पहुंचे सुशील कानौड़िया, मंदिर सेवा का लिया संकल्प
  • दलेर मेहंदी विवाद : 35 लाख रुपये की फीस से लेकर कलाकार के सम्मान तक छिड़ी बहस, मीका सिंह ने सुबोध उनियाल में मांगी भुगतान की रसीद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.