शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पटना के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ नगर आयुक्त, पटना नगर निगम ने की बैठक

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2022 10:52 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 

पटना : बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के सदस्यों के साथ आज शनिवर को अनिमेष कुमार पराशर, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम ने पटना शहर के साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हेतु बैठक की । चैम्बर अध्यक्ष पी0 के0 अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी शहर के साफ-सफाई एवं सौन्दर्य करण में नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और नगरवासियों को उनसे काफी अपेक्षाएं भी होती है । करीब-करीब पटना नगर निगम के सभी नगर आयुक्त चैम्बर में आते रहे हैं और उद्यमियों एवं व्यवसायियों की समस्याओं एवं उनके सुझावों को सुना है तथा उसके कार्यान्वयन की दिषा में पहल कराने का प्रयास किया  है । हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में पटना नगर निगम का चहुमुखी विकास अवश्य होगा और पटना वासियों का बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी । इसके लिए चैम्बर आपको हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।

इस अवसर पर चैम्बर उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की ओर से एक विस्तृत ज्ञापन नगर आयुक्त को समर्पित किया जिसके प्रमुख बिन्दु निम्न हैं  :-

  • पटना स्मार्ट सिटी एवं मैट्रो रेल परियोजना पर चल रहे निर्माण कार्य में और तेजी लाया जाए ।
  • सभी गंगा घाटों को विकसित एवं सौदर्यीकृत किया जाना चाहिए ।
  • नमामी गंगे प्रोजेक्ट एवं मैट्रो प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्य के कारण सड़कों की खुदाई को अविलम्ब भरा जाना चाहिए ।
  • मौर्या लोक पटना में नागरिक सुविधाएं को और बेहतर बनाया जाना चाहिए ।
  • पटना के विभिन्न भागों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करायी जानी चाहिए ।
  • पटना शहर में बस/टैक्सी/ऑटो रिक्सा/ई-रिक्सा की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इसे व्यवस्थित करने हेतु पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए । ओवर ब्रीज के नीचे के अवैध कब्जों को हटाया जाना चाहिए ।
  • ट्रान्सपोर्ट नगर के सड़को को दुरूस्त किया जाना चाहिए साथ आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जाना चाहिए ।
  • अपार्टमेंट का नक्षा पास करने पर रोक को हटाया जाना चाहिए तथा इसकी प्रक्रिया को सहज बनाया जाना चाहिए
  • कचरा शुल्क उन्हीं से लिया जाना चाहिए जहॉं से कचरा निकलने की संभावना है
  • पटना शहर में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत कुछ वार्डों में निर्मित जन सुविधा केन्द्र को क्रियाशील बनाया जाना चाहिए ।
  • र्ड संख्या 53 में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना चाहिए ।
  • पटना शहरी क्षेत्रों एवं सड़कों से आवारा पशुओं, सुअरों एवं कुत्तों इत्यादि को दूर रखने की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए ।
  • खुले में शौचालय/मूत्र विसर्जन एवं खुले नाले/मेन हॉल में सिल्ट का निस्तारण पर सख्ती से पाबंदी लगाया जाना चाहिए ।
  • पटना नगर निगम के सभी वार्डो में फौगिंग की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए । गलियों में मोटर साईकिल एवं साईकिल से फौगिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए ।
  • प्रोपर्टी टैक्स के बकाये एवं लंबित मामलों का निपटारा के लिए एक मुष्त समझौता योजना लाया जाना चाहिए । सभी वार्डों में प्रोपर्टी टैक्स जमा करने की व्यवस्था की जानी चाहिए ।
  • शहर में मुख्य सड़कों जैसे न्यू मार्केट, हथुआ मार्केट, पटना मार्केट आदि में अवैध अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए ।
  • एक निश्चित समय सीमा के अन्दर व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस देने की व्यवस्था की जानी चाहिए ।

उक्त अवसर पर नगर आयुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैट्रो रेल प्रोजेक्ट में निगम की ओर से जमीन का जो अनापत्ती प्रामण पत्र दे दिया गया है, इंटीग्रेटेड कमांड सेन्टर बहुत जल्द कार्य करने लगेगा, पटना के बाकरगंज, सरपेंटाइन नाला, आनन्दपुरी नाला को पूरी तरह से ढककर इस पर रोड का निर्माण किया जाएगा साथ इसके अलग-बगल के क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा, मौयालोग में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण जल्द प्रारम्भ किया जाएगा, नक्षा बनाने में आनेवाली कठिनाईयों के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाएगा, 36 जगहों पर स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी, ट्रान्सपोर्ट नगर के क्षेत्रों को डेवलप किया जाएगा, डॉग कैचर का प्रावधान किया गया है, जल-जमाव की समस्या का तुरन्त समाधान के लिए क्वीक रिसपौंस टीम का गठन किया गया है, जन सुविधा केन्द्र को इन्टीग्रेट करके जल्द सेवा शुरू किया जाएगा, ट्रेड लाइसेंस एवं म्युटेंशन को भी ऑन लाइन कराने का प्रावधान किया गया है । पटना के अति व्यस्त्तम व्यवसायिक स्थलों के अतिक्रमण को अभियान चलाकर व्यवस्थित किया जाएगा ।

बैठक में निगम की ओर से मो0 शमशाद, सीईओ, विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता, अरविन्द कुमार, सिटी मैनेजर सम्मिलित हुए । बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, महामंत्री अमित मुखर्जी के साथ-साथ वरीय सदस्य ए0 के0 पी0 सिन्हा, रामाशंकर प्रसाद, पशुपति नाथ पाण्डेय, राजा बाबू गुप्ता, राजेश जैन, अजय गुप्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यसायी के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए एवं अपना-अपना सुझाव दिया । चैम्बर के महामंत्री अमित मुखर्जी के धन्यवाद ज्ञापन किया ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.