रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मुआयना

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2022 10:13 अपराह्न
बिहार ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा परिसर में  निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का मुआयना किया मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। बिहार विधान परिसर के अन्य जगहों का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ जब पूर्ण रुप से बनकर तैयार हो जाएगा तो यह काफी आकर्षक और खुबसूरत लगेगा। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा परिसर के अन्य खाली जगहों पर भी वृक्षारोपण कराएं ताकि यह परिसर और सुसज्जित दिखे। निरीक्षण के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा -सह- संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी, पटना श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुआयना के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा बिहारी मजदूर की जम्मू कश्मीर में हुई हत्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। हमलोगों की तरफ से जो संभव है, वह किया जा रहा है। उनके परिवार को उचित सहयोग दिया जा रहा है। वहां की सरकार भी उनलोगों की सहायता कर रही है। हमारे यहां के लोग वहां काम करते हैं, उनकी हत्या हो रही है, यह दुखद है। मुझे जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तत्काल इस संबंध निर्देश दिया। इसको लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है।

जाति आधारित गणना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सारी जानकारी दी गई है। सर्वदलीय बैठक के आधार पर ही कैबिनेट का निर्णय हुआ है। इसके लिए संबद्ध विभाग पूरी तैयारी कर रही है। इस काम में जिनलोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी उनकी भी ट्रेनिंग करायी जाएगी। एक-एक चीज पर तैयारी शुरु हो चुकी है। तत्काल किसी भी काम को शुरु करने में थोड़ा वक्त लगता है। ये जो गणना है, एक – एक चीज की गणना है, हर समुदाय का चाहे वे किसी भी धर्म को माननेवाले हों, सबकी पूरी गणना होगी और ये भी जानने की कोशिश होगी कि उनकी आर्थिक स्थिति क्या है। हर परिवार की गणना बहुत अच्छे ढंग से की जायेगी। इसके बारे में पूरी जानकारी आपलोगों को दी जा चुकी है। इस संदर्भ में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर ही काम किया जा रहा है। समय समय पर इस संबंध में पार्टियों को जानकारी हमलोग देते रहेंगे, ताकि वे अपनी तरफ से भी इसको देखते रहेंगे और जो सुझाव होगा वो भी देंगे। हमलोगों ने वर्ष 1990 के दौरान ही इसके संबंध में चर्चा की थी, हमलोग बहुत पहले से ही चाहते थे कि यह हो। अब राज्य में इसको करने का निर्णय लेकर काम किया जा रहा है और इसका नतीजा बहुत अच्छा आएगा। यह सबके पक्ष में है, किसी के खिलाफ नहीं है। हर कम्युनिटी के पक्ष में है। इसी के आधार पर विकास के लिए और क्या-क्या सहयोग करना है. एक-एक बात की जानकारी होगी। हर जाति, हर धर्म के लिए, हर किसी के लिए बहुत अच्छे ढंग से किया जाएगा।

विपक्ष द्वारा रिपोर्ट कार्ड जारी करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग तो काम करने वाले लोग है, प्रचार करने वाले लोग नहीं हैं। नवंबर, 2005 से हमलोगों को काम करने का मौका मिला है, तब से आप देख लीजिए कितना काम किया गया है। पहले क्या था और अब क्या है? किसी भी पार्टी को अपनी बातों को कहने का अधिकार है, इस पर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। सही मायने में बिहार में क्या-क्या काम किया गया आपलोग देखें और लोगों को भी इसके बारे में बताएं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.