रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी शहर को पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं देश व दुनिया में अलग पहचान बनाने के लिए किया जा रहा है कार्य – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2021 4:56 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन परिसर पौड़ी में अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित करने हेतु व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी के एक के बाद एक अभिनव कार्य को लेकर उपस्थित सभी गणमान्य ने प्रसन्नचित भाव से धन्यवाद ज्ञापित किया। आर्किटेक रक्षित पाण्डे ने अपर बाजार में बनाये जाने वाले हेरिटेज स्ट्रीट के डिजाईन का अवलोकन कराने हुए होने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान हेरिटेज स्ट्रीट के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया जायेगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि पौड़ी शहर को पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं देश व दुनिया में अलग पहचान बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अब अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जायेगा। जल्द ही टूरिज्म की जितनी योजनाएं हैं उन्हें लॉन्च करवाया जायेगा। कहा कि सीएम घोषणा के तहत माॅल रोड़ का शिलान्यास, हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया जायेगा। कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पूरे इण्डिया में एक अलग ही स्ट्रीट के रूप में देखने को मिलेगी। काम शुरू हो चुका है और प्रथम चरण में 05 करोड़ की योजना है, जिसमें जिला योजना, डेवल्पमेंट ऑथरिटी व नगर पालिका से धनराशि व्यय किया जायेगा, जिसके लिए जिला योजना से लगभग 02 करोड़ जारी किया गया है। शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जायेगा। पुरानी जेल को भी म्यूजियम व हाट बाजार के रूप में पुराने आर्किटेक्ट को ध्यान में रखते हुए विकसित करने की योजना बनाई गई है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि नये कलेक्ट्रेट भवन में वाहन पार्किंग, लोगों के बैठने के लिए गार्डन बनाने की कार्य योजना/डिजाईन तैयार किया गया है। वहीं पुराने कलेक्ट्रेट भवन को रिस्टोर करने की योजना है, वह भी एक हेरिटेज बिल्डिंग होगी। कहा कि चौथे चरण में धारा रोड़ को भी अपर बाजार की तर्ज पर हेरिटेज रोड़ के रूप में विकसित करने की योजना है। शहर को अलग पहचान दिलाने के लिए जितनी भी रोड़ हैं, उनमें अलग-अलग रूप में विकसित किया जायेगा, जैसे कि टेका रोड़ को चैरी ब्लासम लेन के रूप में, देवप्रयाग रोड़ को मेपल रोड़ के रूप में विकसित कर रहे हैं।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि पुराने कलेक्ट्रेट भवन को रिस्टोर करने, नये कलेक्ट्रेट भवन में 40 छोटे वाहन पार्किंग, सिटिंग पार्किंग एवं फूड पार्किंग आदि नये-नये कार्य किये जाने की प्लानिंग की जा रही है। कहा कि सड़क के दोनो ओर वुडन आर्ट वर्क लकड़ी की रैलिंग और भवनों के बाहर आगे की ओर पटाल व ग्रेनाइट लगाई जायेगी। साथ ही स्ट्रीट लाइट लगाने, दुकानों के नाम लकड़ी के बोर्ड पर अंकित करने, बिजली, पानी व सीवर लाइन अंडरग्राउंड किये जाने की योजना है। कहा कि लीग से हटकर पारम्परिक शैली में निर्माण कार्य करने से टूरिस्ट आकर्षित होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिकी बढ़ेगी। रामलीला ग्रांउड के पास ओपन व्यू बनाया जायेगा, जिससे हिमालय के दर्शन होगें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एस.एस.राणा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधि.अधि.नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष व्यापार मण्डल पौड़ी देवेन्द्र रावत, सचिव अनूप देवरानी, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई सहित स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.