रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा : चमोली पुलिस ने हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को बिहार से किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2022 3:42 अपराह्न

चमोली : चारधाम यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर देशभर में लोगों के साथ लाखों रुपयों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड आया चमोली पुलिस की गिरफ्त में। वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों द्वारा फर्जी साइट तैयार कर होटल बुकिंग, यात्रा रजिस्ट्रेशन, व चारधाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर फर्जी साइट्स बनाकर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 मई 2022 को उत्तर प्रदेश से श्री बद्रीनाथ दर्शन को आए श्रद्धालु अम्बरीश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद द्वारा कोतवाली बद्रीनाथ में आकर बताया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा केदारनाथ हेतु ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ 24,590/ रुपये की ठगी की गई है।

देशभर में श्रद्धालुओं के साथ घटित हो रही इस घटना की गम्भीरता का स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली श्वेता चौबे द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ को उक्त प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत करने व फ्रॉड से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी श्वेता चौबे के आदेश के अनुपालन में कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 02/2022 धारा 420 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना थाना गोविन्दघाट में नियुक्त उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के सपुर्द की गई।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस शाखा एवं तकनीकी सहायता से फोन कॉल्स एवं लोकेशन के आधार पर अभियुक्त का नवादा (बिहार) होना पाया गया।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के आदेश से अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बिहार रवाना की गई। मोबाइल लोकेशन, एटीएम की सीसीटीवी फुटेज एवं बैंक डिटेल व आधार कार्ड पर लगी फोटो के आधार पर स्थानीय पुलिस/बैंक कर्मियों एवं अन्य की सहायता से बिहार में लगातार 10 दिनों के अथक प्रयास से वादी को कॉल करने बाले एवं वैबसाइट पर लिंक मोबाइल नम्बर मय दो मोबाइल फोन व 42,000/-रुपये नगद के साथ मुख्य अभियुक्त विभीषण महतो S/o गणेश महतो निवासी- ग्राम भवानी बीघा थाना- वारिसलीगंज जनपद नवादा, उम्र -19 वर्ष की जनपद एवं थाना नवादा (बिहार) से की गिरफ्तारी की गयी। पूछताछ में कबूल किया कि उसके द्वारा ही हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है व अबतक देशभर में अलग-अलग लोगों से 15 से 20 लाख की धोखाधड़ी की जा चुकी है।

ऐसे बुनते थे ऑनलाइन ठगी का जाल

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि केदारनाथ व बद्रीनाथ हेतु हैलीकॉप्टर बुकिंग हेतु फर्जी वेबसाइट्स तैयार करने व उन साइट्स की होस्टिंग के लिए तेलंगाना निवासी एक इंजीनियर की मदद ली जाती है, जिसे अभियुक्त द्वारा प्रतिदिन 4000/- से 5000/- रुपये भुगतान किया जाता है। ताकि फर्जी वैबसाइट्स गूगल पर सर्च करने पर सबसे ऊपर दिखाई दे। चारधाम यात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी के लिए अभियुक्त द्वारा दो अलग-अलग साइट्स 1- https://www.himalayanheliservice.com
2- https://www.kedarnathjourney.com बनवाई गई हैं।

उक्त साइट्स पर अभियुक्त द्वारा अपने अलग-अलग फर्जी मोबाइल नम्बर डाले गए थे,जिन पर यात्रियों के द्वारा कॉल करने पर मैं ही स्वयं केदारनाथ व बद्रीनाथ हेतु हैली बुकिंग व पैकेज किराये के बारे में बताता हूँ। जैसे ही यात्री मेरी बातों में आकर हैली बुकिंग करवाने को तैयार हो जाते हैं, तो मैं SBI बैंक और अन्य माध्यमों से पैसे मंगवाता हूँ,और जब यात्रियों को शक होता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गयी है तो यह कहकर और पैसे मंगवा लेता हूँ कि website suspend हो गयी है,यदि आप अपनी कन्फर्म टिकट चाहते हैं तो आपको कुछ पैसे और देने पड़ेंगे, इस पर लोग और पैसे मेरे एसबीआई अकाउंट में, पेटीएम में, तथा यूपीआई के माध्यम से भेज देते हैं। उन पैसों को मैं तत्काल नेट बैंकिंग व अन्य एप्प के माध्यम से लगातार अन्यत्र ट्रांन्सफर करके कुछ पैसों को एटीएम से निकाल लेता हूँ और कुछ पैसों को यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेऩ्ट बैंक, पेटीएम पेमेऩ्ट बैंक में ट्रांसफर कर देता हूँ। मेरे द्वारा पिछले 20-25 दिनों में काफी लोगों के साथ केदारनाथ हैली सर्विस, बद्रीनाथ हैली सर्विस पर करीब 15-20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी है।

पुलिस कार्यवाही

अभियुक्त के द्वारा धोखाधड़ी का पैसा ठगी में प्रयुक्त एसबीआई खाते से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करना पाया गया, जिसके पश्चात् एसबीआई खाते से जिन खातों में ठगी का पैसा ट्रांसफर किया गया था उनका अवलोकन करने पर पाया गया कि अभियुक्त द्वारा वारिसलीगंज के अलग- अलग एटीएम से पैसा निकाला गया है। एटीएम फुटेज में आई फोटो की पहचान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर- 8873736809 में दी गई आईडी की फोटो के आधार पर हुई। अभियुक्त के द्वारा धोखाधड़ी का पैसा अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वारिसलीगंज जिला नवादा में 3.7 लाख व एक्सिस बैंक के एकाउंट में 1.7 लाख रुपए जमा करवाए गए थे, जिसको फ्रीज करवाया गया है। कुछ और एकाउंट सिटी यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, पेटीएम पैमेंट बैंक, एयरटेल पैमेंट बैंक की जानकारी मिली है,जिनमें अभियुक्त द्वारा देश भर में कई लोगों से की गई ठगी की धनराशि जमा करवाई गई है। अभियुक्त के द्वारा जिन मोबाइल नंबर का प्रयोग कर वादी को कॉल की गयी थी, पुलिस के द्वारा उन मोबाइल नंबर को मय मोबाइल फोन के बरामद किया गया है, साथ ही बैंक ट्रांजेक्सन डिटेल के आधार पर चमोली पुलिस द्वारा हैलीकॉप्टर फ्रॉड का शिकार हुए अन्य लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है।

DIG व SP ने की पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण एवं फर्जीवाड़े के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10,000/रुपये, व पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया द्वारा 5000/-रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।

चमोली पुलिस की आम जनता से अपील

  • चारधाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर बुकिंग करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि हैलीकॉप्टर बुकिंग करने से पूर्व साइट्स की जाँच अवश्य कर लें, आधिकारिक वैबसाइट https://heliservices.uk.gov.in से ही टिकट बुक कराएं।
  • किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
  • गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च ना करें।
  • ऑनलाइन बुकिंग से पहले सम्बन्धित साइट्स की भली-भाँति जाँच पड़ताल कर वास्तविकता जाँच लें।
  • अंजान लिंक, ऑनलाइन ऑफर से सम्बंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
  • जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
  • यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

बरामद माल

  • 02 मोबाइल फोन (रियल मी, ओप्पो)
  • 5 अलग-अलग मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड
  • 42,000 रुपये नगद।

नाम पता अभियुक्त

  • विभीषण महतो पुत्र गणेश महतो निवासी- ग्राम भवानी बीघा, थाना-वारिसलीगंज, जनपद-नवादा, बिहार उम्र-19 वर्ष।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया (थाना गोविन्दघाट)।
  2. आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत (एसओजी)।
  3. आरक्षी आशुतोष तिवारी (एसओजी)।
  4. आरक्षी विपिन रावत (सर्विलांस शाखा)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.