गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत ने किया बैरागी कैम्प का स्थलीय निरिक्षण, निरिक्षण के दौरान बाबा हठयोगी ने कहा जितना कहते हैं, उससे ज्यादा करके दिखाते हैं मेलाधिकारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2021 6:11 अपराह्न

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज बैरागी क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़ा, बैरागी कैम्प पहुंचकर अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनि अखाड़ा के बाबा हठयोगी जी के साथ निर्मोही, दिगम्बर, खालसा आदि आखाड़ों का कुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों की दृष्टि से स्थलीय निरीक्षण किया।

मेलाधिकारी दीपक रावत को निरीक्षण के दौरान बाबा हठयोगी जी ने कच्चे अतिक्रमण के सम्बन्ध में जानकारी दी और बताया कि पिछले महाकुम्भ के दौरान यह पूरा क्षेत्र घाट बना था। इसमें छह बाग हैं, जिसमें टेण्ट लगते हैं। इस पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिक्रमण को हटाते हुये इसका 2010 कुम्भ के अनुसार समतलीकरण किया जाये। उसके पश्चात आगे बढ़ते हुये मेलाधिकारी तेरह भाई त्यागी अखाड़े की ओर गये, जहां पर उन्हें अतिक्रमण वाली जगह पर बिजली का अवैध कनेक्शन दिखाई दिया, जिसके सभी तार खुले हुये थे। इस पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अवैध कनेक्शन के खिलाफ चालान करके दूसरों की जान जोखिम में डालने का मुकद्दमा दर्ज करते हुये अवैध कनेक्शन आधे घण्टे में हटाने के निर्देश दिये।

मेलाधिकारी दीपक रावत को बाबा हठयोगी जी ने यह भी बताया कि आपको इस क्षेत्र में शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था करनी है, बाकी अन्य व्यवस्थायें अखाड़े स्वयं सम्पन्न कर लेंगे। मौके पर बाबा हठयोगी जी ने हाईमास्ट लाइट की ओर मेलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया, जिस पर मेलाधिकारी ने कहा कि इसकी व्यवस्था हो जायेगी।

मेलाधिकारी दीपक रावत को थोड़ी दूर और आगे बढ़ने पर प्राईवेट कार्यदायी संस्था का निर्माण से सम्बन्धित सामान रखा हुआ दिखाई दिया। इस पर मेलाधिकारी ने सम्बन्धित संस्था को सामान हटाने के लिये 25 जनवरी तक का समय देते हुये 30 जनवरी तक उसको समतल करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने पत्रकारों के मेले के सम्बन्ध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि हम समय रहते यहां पर पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की सभी सुविधायें मुहैया करा देंगे तथा कुम्भ के नोटिफिकेशन के पूर्व सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि हम योजना के अनुसार कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर बाबा हठयोगी जी ने पत्रकारों को बताया कि मेलाधिकारी दीपक रावत जितना कहते हैं, उससे ज्यादा करके दिखाते हैं।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, एमएनए जय भारत सिंह, उप मेलाधिकारी अशुल सिंह, उप मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, डीएफओ नीरज कुमार, एसडीएम कुम्भ प्रेमलाल एवं एसडीएम कुम्भ मायादत्त जोशी, विशेष कार्याधिकारी कुम्भ मेला महेश शर्मा, लोक निर्माण, जल निगम, विद्युत, जल संस्थान विभागों के अधिकारीगण, अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनि आखाड़ा के श्री महन्त विष्णुदास, महन्त बिहारी शरण, महंन्त राजेश्वर शरण, महन्त प्रेमदास, महन्त हितेशदास, महन्त शत्रुघ्नदास, महन्त मुरारी शरण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
  • ऊर्जा और ईंधन बचत को धामी सरकार के  फैसले, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे
  • LUCC चिट फंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 400 करोड़ की ठगी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
  • बदरीनाथ हाइवे पर दो सड़क हादसों में कई लोग घायल
  • कृष्णापुर में भूस्खलन व बोल्डरों से निपटने के लिए कुमाऊं आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा
  • राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मेरा केवाईसी ऐप से घर बैठे होगी सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.