गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्रिसमस के दिन हुई चोरी का पुलिस ने किया शत-प्रतिशत माल बरामद

शेयर करें !
posted on : जनवरी 19, 2021 5:32 अपराह्न

कोटद्वार । कोटद्वार पुलिस ने क्रिसमस के दिन हुई डकैती का खुलासा कर दिया था किंतु माल बरामद नहीं हो पाया था जिस पर पुलिस लगातार कार्य कर रही थी । पुलिस ने बताया कि डकैती के समस्त सामान की शत प्रतिशत बरामदगी हो गयी है। बताते चलें कि प्रमोद कुमार पुत्र स्व. रामफूल सिंह निवासी सिताबपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार में सूचना दी कि सुबह लगभग सात बजे हमारे घर तल्ला सिताबपुर में पांच हथियार बन्द लोगो ने तंमचे और चाकू दिखाकर डरा धमकाकर घर में रखी नगदी (लगभग रु.5-6 लाख) और ज्वैलरी (सोने, चांदी, मोती) लूट कर ले गये। अपराध की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी द्वारा अभियोग के सफल निस्तारण हेतु टीमें गठित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार प्रदीप कुमार राय, के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र बिष्ट व प्रभारी एसओजी उ.नि. रफत अली के नेतृत्व में 07 टीमें गठित की गयी।

गठित टीमों द्वारा तकनीकी व पतारसी सुरागरसी कर विगत तीन जनवरी को अभियोग में संलिप्त 05 अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटा, कपिल उर्फ रावण, संदीप कुमार उर्फ पीन्टू, संजीव कुमार उर्फ सोनू व धीरज को थाना चरथावल क्षेत्र जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) से डकैती के माल सहित गिरफ्तार किया गया। तथा छठवें अभियुक्त प्रवीण प्रजापति पुत्र चन्द्रपाल निवासी पिन्ना थाना नगर मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को विगत ग्यारह जनवरी को शामली बस स्टेशन जिला शामली (उ.प्र.) से डकैती के माल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंकित पुण्डीर पुत्र प्रदीप निवासी- बिरालसी, थाना- चरथावल, जिला- मुजफ्फनगर (उ.प्र.) जो किसी अभियोग में जिला कारागार मुजफ्फनगर मे निरूद्ध था। जिसका विवेचक प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर अभियुक्त से कोतवाली कोटद्वार पर पंजीकत डकैती के अभियोग से सम्बन्धित माल अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से बरामद हुआ जबकि एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस चिल्लरखाल से आगे जंगल से अभियुक्त द्वारा डकैती करने के बाद फेंक दिया था से बरामद किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त अंकित पुण्डीर ने बताया कि प्रवीण प्रजापति ने लॉकडाउन से पहले उसकी मुलाकात राजकुमार उर्फ छोटा से करवायी थी। पैसो के लालच में उसने राजकुमार और अन्य साथियो के साथ मिलकर प्रवीण प्रजापति के रिश्तेदार प्रमोद कुमार (वादी) के घर पर डकैती डालने की योजना बनाई। अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत माल की बरामदगी की गयी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.