रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया 32वें सड़क सुरक्षा माह की यातायात जागरूकता रैली का शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2021 5:30 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद उत्तरकाशी में 32वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर बस स्टैण्ड उत्तरकाशी पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयुर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के द्वारा यातायात जनजागरुकता/सड़क सुरक्षा जनजागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर उत्तरकाशी शहर मे रवाना किया गया, उक्त रैली द्वारा उत्तरकाशी बाजार में भ्रमण कर आम जन को यातायात/सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में लाउडस्पीकर,फ्लैक्सी बैनर, स्लोगन के माध्यम से जागरुक किया गया।

पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को तीन सवारी, ओवर स्पीड, दोपहिया वाहन मे हेल्मेट का नियमित प्रयोग करने, ओवर लोडिंग, नशे की हालात में वाहन न चलाने,सीट बेल्ट का प्रयोग करने आदि यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियाँ देकर जागरुक किया गया। रैली के दौरान पुलिस व एआरटीओ कर्मियों द्वारा जनता को यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किये गये, साथ ही वर्तमान परिदृश्य में कोविड-19 महामारी के चलते मास्क, सामाजिक दूरी व नियमित साफ-सफाई का पालन करने हेतु जागरुक किया गया । इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को मास्क भी वितरित किये गये।

उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी दीवान सिंह मेहता, एआरटीओ उत्तरकाशी जितेन्द्र बहादूर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन ज्ञानसू हीरालाल विज्लवांण, , यातायात उ.नि. हरिश फर्त्याल सहित पुलिस व एआरटीओ के अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे। 32 वाँ सड़क सुरक्षा माह जनपद में 17 फरवरी 2021 तक जारी रहेगा इस दौरान पुलिस व एआरटीओ कर्मियों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के सम्बन्ध में लगातार जागरुक किया जायेगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.