शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया टीकाकरण का औपचारिक शुभारम्भ, पहला टीका वार्ड बॉय शैलेन्द्र द्विवेदी तो दूसरा टीका कोविड प्रभारी डॉ. अनुराग अग्रवाल को लगाया गया

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2021 9:47 अपराह्न

देहरादून : विश्व के सबसे बडे टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रातः 10:30 बजे किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा वैक्सीनेशन के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखण्ड में भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा भी दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून से टीकाकरण का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।

कोविड वैक्सीन लगाए जाने की व्यापक तैयारियों के बाद आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रातः 10:15 बजे दून मेडिकल कॉलेज के ओ.पी.डी. हॉल में पहुंचे जहाँ पर उन्होने प्रधानमंत्री के वर्चुअल शुभारम्म कार्यकरम को देखा। प्रधानमन्त्री के राष्ट्र को संबोधन के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा दून मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण सत्र का शुभारम्भ किया गया। पहला टीका दून मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय शैलेन्द्र द्विवेदी तथा दूसरा टीका मेडिकल कॉलेज के छाती एवं टीबी रोग के विभागाध्यक्ष एवं कोविड प्रभारी डॉ. अनुराग अग्रवाल को दिया गया।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व का सबसे बडा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है और यह कोरोना महामारी को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफल होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आमजन से अपील की कि वह टीकाकरण के बारे में किसी प्रकार के भ्रामक प्रचार तथा अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है और देश को महामारी से बचाने का एक कारगर उपाय है। मुख्यमंत्री ने यह भी अपील की कि टीकाकरण के साथ-साथ हमें कोविड से बचाव के उपायों पर निरन्तर अमल करना होगा क्योंकि “दवाई भी एवं कढाई भी के मूल मंत्र को अपनाने से ही हम पूर्णतः सुरक्षित रह सकते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चान्सलर डॉ. हेमचन्द्र पाण्डेय, निदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. सरोज नैथानी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड में कोविड-19 वैक्सीनेशन के शुभारम्भ के प्रथम दिन की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए राज्य नोडल अधिकारी एवं मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका ने बताया कि आज 34 चिकित्सालयों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए जहां पर 3178 हैल्थ केयर वर्कर्स को टीकाकरण किया जाना था जिसके सापेक्ष 5:00 बजे, सत्र के समाप्त होने तक 2226 हेल्थ केयर वर्कर्स को टीके लगाए गए जो निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत है।

मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि हैल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन लगने के प्रथम दिन सभी कोविड अस्पतालों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित गए हैं जिनके अन्तर्गत 2 प्राईवेट अस्पताल कमशः हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रान्ट एवं गुरुरामराय अस्पताल, देहरादून में भी वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। कोविड वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य कन्ट्रोल रूम द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे से ही कार्य करना शुरू कर दिया था।

राज्य कन्ट्रोल रूम के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के अनुसार सभी 34 अस्पतालों पर टीकाकरण सत्र निर्धारित समय से आरम्म हो गए थे और हैल्थ केयर वर्कर्स को कोविन पोर्टल पर किए पंजीकरण के अनुसार भेजे गए सदेश के क्रम में टीकाकरण किया गया। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान पूर्णतः भारत सरकार की ऑपरेशनल गाईड लाईन के अनुसार संचालित किया गया तथा अभियान की ट्रेकिंग टीकाकरण सत्र से लेकर भारत सरकार के स्तर तक की निरन्तर गई।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.