कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा नशामुक्त “जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार प्रदीप कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन सन्तोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में कोतवाली लैन्सडाउन द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग (1) सूरज शर्मा (2) अजय कुमार (3) अर्जुन सिंह को गुमखाल चैक पोस्ट से 150 मी. आगे पौड़ी रोड़ से 27 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उक्त गाँजा पहाड़ी क्षेत्रों से एकत्रित करके रामनगर, नैनिताल, उधमसिंहनगर व अन्य मैदानी क्षेत्रों मे मुनाफा कमाने हेतु ले के जा रहे थे। जिस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली लैन्सडाउन पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक व कांउन्सलिंग भी की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके।
अभियुक्तो का नाम पताः-
1. सूरज शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी- मौहल्ला टांडा उज्जैन, थाना काशीपुर, जिला- उधमसिंनगटर उम्र- 19 वर्ष।
2. अजय कुमार पुत्र स्व. मनोज राम निवासी ग्राम- सुन्दरखाल, पो0ओ0- ठुकुली, थाना- रामनगर, जिला- नैनिताल उम्र- 20 वर्ष।
3. अर्जुन सिंह पुत्र निरंजन सिंह ग्राम- गर्जिया, पो0ओ0- रामनगर, जिला- नैनिताल उम्र- 23 वर्ष।
बरामद माल:-
1. 27 किलोग्राम अवैध गांजा
पंजीकृत अभियोग:-
1. मु.सं.- 01/2021, धारा- 8/20 NDPS ACT.
2. मु.अ.सं.- 02/2021, धारा- 8/20 NDPS ACT.
3. मु.अ.सं.- 03/2021, धारा- 8/20 NDPS ACT.
पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह कुँवर
2. एसएसआई रियाज अहमद
3. हेड कॉन्स्टेबल मोहन सिंह
4. कॉन्स्टेबल अमित रावत
5. कॉन्स्टेबल राहुल फोर
6. कॉन्स्टेबल चालक सन्नी कुमार आदि मौजूद रहे।
Discussion about this post