शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड-19 वेक्सीन पहले चरण में जिला चिकित्सालय व सीएचसी नौगांव के स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2021 5:26 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): कोविड-19 वेक्सीन के पहले चरण में जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी नौगाँव में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। दोनों सेशन साइट पर 100-100 लाभार्थियों के टीकाकरण किया जाना है।अपराह्न 2 बजे तक जिला चिकित्सालय में 38 एवं सीएचसी नोगांव में 28 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य महकमें के अधिकारियों/कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कोविड 19 का पहला टीका सीएमओ डॉ. डीपी जोशी को लगाया गया। जबकि दूसरा टीका दिनेश नौटियाल जनरेटर ऑपरेटर को लगाया गया। उधर सीएचसी नौगांव में पहला टीका गणेश डिमरी फार्मासिस्ट को लगाया गया।

टीकारण को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मीडिया को बताया कि आज पूरे भारत में वैक्सिनेशन हो रहा है। जनपद में भी आज प्रथम चरण में दो सेशन साइट पर हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में फ्रंट वर्करों को लगने वाले टीकाकरण को लेकर भी सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूरी कर ली गई है। कोल्ड चेन को मेन्टेन करते हुए कोविड-19 टीके का भंडारण कर रहें है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। एम्बुलेंस सहित अतरिक्त वाहन की व्यवस्था पहले से ही की गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हेल्थ वर्करो एवं जनसामान्य से भी अपील की है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें। कोविड-19 टीका पूर्णतया सुरक्षित है। इसमें कतई भी घबराने की जरूरत नही है। पूरे विश्व मे सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। सभी वर्करों एवं जनसामान्य का सहयोग मिलेगा तो निश्चित तौर पर इस महामारी से निजात मिल पाएगी।

सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि वेक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। दोनों सेशन साइट पर वेटिंग रूम में 06-06 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं से वेक्सीनेटर रुम में एक -एक कर लाभार्थी का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर लाभार्थी के ऊपर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े इसके लिए ऑब्जर्वर रूम में लाभार्थी को विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में आदे घण्टे के लिए ठहराया जा रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, सीवीओ डॉ. प्रलयंकर नाथ, डॉ. वीके विश्वास, डॉ. सुजाता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.