शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड : साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा जारी 15 जनवरी 2021 का साइबर बुलेटिन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2021 10:42 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 15 जनवरी 2021 की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

1- मसूरी देहरादून निवासी महिला द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा विदेश में नौकरी हेतु अपना Resume विभिन्न साईट्स पर डाला गया था, उसके कुछ दिन उपरान्त उन्हे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को Shine.com से बताये हुये मस्कट ओमान में होटल में Head Chef की पोस्ट खाली होने की बात कही गयी जिस पर उनके द्वारा उनका online Interview भी लिया गया। Interview के बाद उन्हे उक्त पद हेतु चयनित होना बताते हुये Joining लैटर भेजा गया, तथा विभिन्न टैक्स/फीस के नाम पर विभिन्न तिथियो में कुल 47145/- रुपये जमा कराये गये जो बाद में उन्हे वापस होना बताया गया । इसके उपरान्त शिकायतकर्ता द्वारा मस्कट ओमान के उक्त होटल से द्वारा फोन सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा ऐसा कोई पद खाली न होना तथा उनका online Interview भी न लेना बताया गया, जिस पर शिकायतकर्ता को उनके साथ ठगी होने की जानकारी हुयी । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक कुलदीप टम्टा द्वारा जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के खाते से धनराशि गाजियाबाद उ0प्र0 के IDBI बैंक के खाते में जानी पायी गयी जिसे तत्काल डेबिट फ्रीज कराया गया, तथा मोबाइल धारक की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर इटावा उ0प्र0 का होना पाया गया । प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद देहरादून को भेजा जा रहा है ।

2- नत्थनपुर, देहरादून निवासी व्यक्ति के द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया तथा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा पिजा मंगाने हेतु गूगल से डोमिनोज पिजा का कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर कॉल की गयी तो उनके द्वारा हमे वापस कॉल करने हेतु कहा गया, इसके बाद उनका कॉल आया तथा उनके द्वारा बताया गया कि हम आपको एक लिकं भेज रहे है आप उस एप को डाउनलोड कर उसमे माध्यम से इंटरनेड बैंकिंग के द्वारा 05 रुपये की पेमेन्ट करना होगा आपका आर्डर बुक हो जायेगा। शिकायतकर्ता द्वारा उन पर विश्वास करते हुये भेजे गये लिंक के माध्यम से एप इंस्टाल किया गया तथा उस पर अपना बैंकिग पासवर्ड एवं अन्य जानकारी दर्ज की गयी, इसके उपरान्त उनके खाते से तीन बार में कुल 25800/- रुपये निकल गये । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक कुलदीप टम्टा द्वारा जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के खाते से धनराशि पंश्चिम बंगाल के पेटीएम खाते में जानी पायी गयी जिसे तत्काल फ्रीज कराया गया, तथा मोबाइल धारक की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर भी पश्चिम बंगाल का होना पाया गया । प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद देहरादून को भेजा जा रहा है ।

3- जनपद देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी कि उनके द्वारा ओ0एल0एक्स (OLX) पर अपना ड्रेसिंग टेबल बेचने का विज्ञापन डाला गया था, जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर सोफा खरीदने की बात कहते हुये एडवांस के रुप में 15000/- रुपये भुगतान करने हेतु रिक्वेस्ट भेजी गयी जिसे स्वीकार करने पर उनके खाते से 15000/- डेबिट कर धोखाधडी की गयी । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक राजीव सेमवाल द्वारा सम्बन्धित नोडल अधिकारी पेटीएम से सम्पर्क कर उक्त खाते को फ्रीज कराया गया तथा जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त खाता राजस्थान का होना पाया गया। संदिग्ध के समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण को कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को भेजा जा रहा है।

साईबर सुरक्षा टिप

  • ऑनलाईन जॉब दिलाने वाली वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन के उपरान्त यदि आपको फोन काल / वाट्सअप के माध्यम से चयनित होने / नौकरी प्राप्त करने के लिये धनराशि की मांग की जाती है तो सतर्क हो जायें, किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व भली प्रकार जांच (भौतिक सत्यापन) अवश्य कर लें
  • कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
  • कभी भी किसी से अपने डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • किसी अज्ञात नंबर से मैसिज में आये किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
  • कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उससे अपने एटीएम/वॉलेट/बैक सम्बन्धी कोई जानकारी सांझा करें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“जानकार बनिये सुरक्षित रहिये ”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.