शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम नीतीश कुमार ने गया के अबगीला में निर्माणाधीन गया – बोधगया जलशोधन संयंत्र एवं गया जलाशय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गया में गंगा जल आपूर्ति योजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2022 8:49 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गया के अबगीला में निर्माणाधीन गया – बोधगया जलशोधन संयंत्र एवं गया जलाशय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जून के अंत तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें ताकि लोगों को गंगा जल शुद्ध पेयजल के रूप में मिल सके।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन रबर डैम के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को कार्य प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फल्गु नदी के बायें तट पर विष्णुपद मंदिर के निकट पूरे वर्ष जल उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करें। पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में बाहर से लोग आते हैं। इस कार्य के पूर्ण होने से लोगों को सहूलियत होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ब्रह्म योनि पर्वत पर बुडको द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गया के 50 प्रतिशत क्षेत्र में यहां से गंगाजल, शुद्ध पेयजल के रूप में लोगों को उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। गंगा का जल लोगों को शुद्ध पेयजल के रूप में मिलने लगेगा तो वे निजी बोरिंग का इस्तेमाल कम-से-कम करेंगे जिससे भूजल स्तर भी मेनटेन रहेगा। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री महाबोधि मंदिर भी गये, जहाँ उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, सांसद श्री विजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक बड़बड़े, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विनय कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर एवं नगर आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.