सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की आगामी संचालक मण्डल की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2022 2:40 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी/अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबन्धन समिति बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की आगामी संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सालय हेतु विभिन्न सामाग्री क्रय करने एवं अनुरक्षण कार्यों हेतु लगभग धनराशि रूपये 24 लाख के प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये, जिन पर समिति द्वारा सहमति दी गई। बैठक में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् नई टिहरी सीमा कृषाली द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि निःशुल्क जांच से संबंधित जानकारी का वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही निःशुल्क जांच संबंधी सूचना बोर्ड चिकित्सालय में लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चिकित्सालय में होने वाले अल्ट्रासाउण्ड का ब्लॉक वाइज रोस्टर बनाकर प्रचार-प्रसार करें। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने चिकित्सालय में संचालित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि चिकित्सालय केवल रेफर सेंटर न बने, इसको गंभीरता से लेेते हुए स्थिति में सुधार किया जाना आवश्यक है। कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वाहन चालकों के 14 पद रिक्त चल रहे हैं, जिन्हें भरे जाने हेतु शासन स्तर से निरन्तर पत्राचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/सचिव, संचालक मण्डल चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय बौराड़ी नई टिहरी डॉ. अमित राय द्वारा चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग में लैब हेतु ऑटोक्लेव, इन्क्यूबेटर, हॉट एअर ओवन आदि सामाग्री क्रय, नेत्र रोग विभाग हेतु ऑटोरिफ्रेक्टर व आफ्थलमोस्कोप क्रय, आकस्मिक विभाग हेतु इन्वर्टर क्रय, चिकित्सालय हेतु एक आधार बेस बायोमैट्रिक मशीन क्रय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हेतु एक मोबाइल हैण्डसैट क्रय, कुर्सियां/ आममारी/रैक क्रय, चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों के आई.डी. कार्ड बनवाने, मुख्य चिकित्साल अधीक्षक कक्षद्वार में एल्यूमीनियम पार्टिशन कराये जाने, वेक्सिनेशन कक्ष तथा टेलीमेडिसन हेतु कम्प्यूटर/प्रिंटर/यूपीएस क्रय, ऑपरेशन थियेटर हेतु एक ओ.टी. लाइट क्रय, आई.डी.एस.पी. लैब का रिनोवेशन, कार्यालय में रंगाई-पुताई, मैटिंग, अनुरक्षण कार्य किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चिकित्सालय द्वारा एक शव वाहन भी क्रय किया जायेगा, जिसे चिकित्सालय एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार उपयोग में लाया जा सकेगा। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह, सांसद प्रतिनिधि जीत राम भट्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : पूर्व महासचिव चंपत राय से पुलिस की पूछताछ, बैंक से भी जुटाए अहम दस्तावेज
  • थलीसैंण में विकास कार्यों की समीक्षा, डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
  • सीएम धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
  • पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29250 बच्चों को पिलायी गयी जीवनरक्षक खुराक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.