posted on : मई 24, 2022 11:52 पूर्वाह्न
देहरादून : एसटीएफ द्वारा जनपद हरिद्वार से फरार रूपये 10,000/-( दस हजार ) के ईनामी अपराधी / नशे के सौदागर की लक्सर जनपद हरिद्वार सेे गिरफ्तारी । वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून के थाना कैण्ट में पंजीकृत मु.अ.सं. 49/21 धारा 8,15,60 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मन्ववर अली पुत्र कासिम निवासी मुंडाखेडा कलां थाना लक्सर जनपद हरिद्वार जो विगत 01 वर्ष से फरार चल रहा था और जिसकी गिरफ्तारी पर रूपये 10,000/- का ईनामी घोषित था । उक्त अपराधी को 23 मई 2022 को STF टीम द्वारा घेराबन्दी करके टैक्सी स्टैण्ड लक्सर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया ।

08 मार्च 2021 को थाना कैण्ट जनपद देहरादून पुलिस टीम द्वारा कार नं. यूके 08टीए-6605 को चैंकिग के दौरान रोकने की कोशिश की गयी परन्तु पुलिस को देखकर चालक कार लेकर भाग गया, उसका पीछा किया तो चालक गाडी लाॅक कर पार्किंग में छोडकर भाग गया, उक्त गाडी की तलाशी के दौरान उसके अन्दर से 50.695 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। उक्त वाहन स्वामी का नाम मनवर अली पुत्र कासिम निवासी मुंडाखेडा कलां लक्सर हरिद्वार पाया गया। विवेचना के दौरान इस अभियोग में 03 अभियुक्तगणों के नाम प्रकाश में आये, जो पुलिस गिरफ्तारी से बच कर लगातार फरार चल रहे थे और जिनकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ₹10000-10000 का पुरूस्कार घोषित किया गया था।
एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि उक्त तीनों फरार अभियुक्तगणों में 01 अभियुक्त मनवर अली पुत्र कासिम थाना लक्सर क्षेत्र में कहीं छिपकर रह रहा है। प्रभारी स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ की टीम को जनपद हरिद्वार भेजा गया, जिस पर 23 मई 2022 को एसटीएफ टीम द्वारा घेराबन्दी कर उक्त फरार ईनामी अभियुक्त को टैक्सी स्टैण्ड लक्सर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- मनवर अली पुत्र कासिम निवासी मुंडाखेडा कलां थाना लक्सर जनपद हरिद्वार ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु.अ.सं. 49/21 धारा 8,15,60 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद देहरादून।
गिरफ्तारी टीम एसटीएफ
- उप निरीक्षक उमेश कुमार
- कां. अनूप भाटी
- कां. संजय कुमार
- कां. कैलाश
- कां. विरेन्द्र।


