सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टेनिस बॉल क्रिकेट को खेलों इण्डिया एवं एनआईएफ में किया जाये शामिल – पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल

खेलों से मिलती है जीवन में अनुशासन एवं परिश्रम की शिक्षा: स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2022 10:50 पूर्वाह्न

 

हरिद्वार : टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय अम्पायर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सैनी आश्रम ज्वालापुर में मुख्य अतिथि स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता झबरेड़ा के पूर्व विधायक एवं उत्तराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल एवं संचालन अमजद उस्मानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज प्रबंधक प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन एवं परिश्रम की शिक्षा मिलती है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सच्ची लगन एवं समर्पण का भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झबरेड़ा के पूर्व विधायक एवं उत्तराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पर्वतीय राज्यों में इस खेल की अपार संभावनाएं है, इसके लिए मैं पर्वतीय राज्यों में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास करूंगा साथ ही मैं आज इस मंच के माध्यम से प्रदेश की सरकार से भी मांग करता हूं कि 2016 से अन्य खेलों की तरह जो सुविधाएं प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही थी वह बंद है उसे फिर से शुरू की जाये और केन्द्र सरकार टेनिस बॉल क्रिकेट को खेलों इण्डिया एवं एनआईएफ में शामिल कर इस खेल को दूसरे खेलों की भांति प्रोत्साहित करे।

प्रशिक्षण शिविर में अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, केरल, दमन-दीव, राजस्थान, छतीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, यूपी, उत्तराखण्ड सहित विभिन्न प्रान्तों के 85 अम्पायर प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रदेशीय पदाधिकारी लोकेश शर्मा हि.प्र., नीलेश नायक गोवा, सलीम खान राजस्थान, रिंगा सारा अरूणाचल प्रदेश, अवतार सिंह चौधरी, अरूण महाजन, अमित ध्यानी, सौरव बिट्ठल, भारत भूषण, बालेश्वर शर्मा, मुनेन्द्र शर्मा, आदित्य कोठारी आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : पूर्व महासचिव चंपत राय से पुलिस की पूछताछ, बैंक से भी जुटाए अहम दस्तावेज
  • थलीसैंण में विकास कार्यों की समीक्षा, डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
  • सीएम धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
  • पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29250 बच्चों को पिलायी गयी जीवनरक्षक खुराक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.