रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : बीमार, घायल जानवरों के लिए रश्मि वर्मा (चीना) बनी फरिश्ता

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2021 10:32 अपराह्न

कोटद्वार (गौरव गोदियाल) : जानवरों और पक्षियों से इंसान का प्यार कोई नई बात नहीं है। युगों से इंसान पशु-पक्षियों से प्यार करता रहा है। दुनिया में कई सारे लोग हैं जो पक्षियों और जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। कई लोगों ने कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों को ऐसे अपना लिया है कि वे उन्हें अपने घर-परिवार का बेहद अहम हिस्सा मानते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो जानवरों को अपने बच्चे मानते हैं और वे उनका पालन-पोषण वैसे ही करते हैं, जैसे कि इंसानी बच्चों का किया जाता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो आवारा व बेसहारा पशुओं को अपनाकर उनका पालन पोषण करते हैं । कोटद्वार में भी ऐसे कई पशु-पक्षी प्रेमी हैं जिनके किस्से सुनकर आप भी उनके अनूठे प्रेम के दीवाने हो जाएंगे।

सड़कों पर घूमते आवारा जानवरों के प्रति प्रेम दिखाने वाले लोग बेहद नेकदिल होते हैं। ऐसे ही नेकदिल लोगों की सूची में जनपद पौड़ी के कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15, गोविंद नगर में निवास कर रही रश्मि वर्मा ।जो सड़कों पर आवारा घूमते जानवरों की मदद करने में जुटी रहती हैं । रश्मि सड़क पर बीमार और घायल अवस्था में घूमने वाले आवारा जानवरों की भी सहायता कर रही हैं और यह नेक काम वे पिछले कई वर्षों से नियमित करती आ रही हैं।

रश्मि वर्मा का यह नेक दिली काम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आया है और सड़कों पर जीवन बिताने वाले बेजुबान जानवरों के लिए यह कार्य मरहम साबित हो रहा है। वाकई मन में जीव दया रखना बेहद पुण्य का काम है और कोटद्वार के गोविंद नगर की रश्मि इसको बखूबी निभा रही हैं ।

बता दे कि रश्मि वर्मा को सड़क पर अगर कोई भी घायल पशु नजर आ जाता है तो वह उसकी मदद करती हैं और पूरा प्रयास करती हैं कि वह जानवर को पूरी तरह से ठीक कर सके। यहां तक कि वह घायल पशु को अपने घर ले आती हैं और पूरी देखभाल के बाद जब पशु ठीक हो जाता है तो उसको वापस छोड़ दिया जाता है । फिलहाल अभी मात्र 10 दिन पूर्व एक कुत्ते का बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया था जिससे उसके पैर में चोट लग गई थी जिस कारण वह चल नहीं पा रहा था । अचानक रश्मि की नजर उस कुत्ते के बच्चे पर गई जिसे वह वहां से उठाकर अपने घर ले आई जिसके बाद उसका उपचार पशु चिकित्सक द्वारा करवाया गया अब कुत्ते की स्थिति चलने लायक हो गई है । ऐसे ही उनको सड़क पर कोई भी बीमार कुत्ता, बिल्ली, चिड़िया इत्यादि घायल अवस्था में मिलते हैं तो वे उनको घर ले आती हैं और उनका ध्यान रखती हैं। यह नेक कार्य अब उनके जीवन का एक अटूट हिस्सा बन चुका है।

रश्मि वर्मा बताती है कि पशु पक्षी प्रेम के चलते उनके भीतर जीवों को बचाने का जज्बा जाग उठा और उन्होंने अपने घर में ही रेसक्यू सेंटर बना दिया। वे दुर्घटना अथवा अन्य किसी कारण से घायल पशुओं का रेस्क्यू करके उनका इलाज करती हैं और स्वस्थ होते ही उन्हें छोड़ दिया जाता है ।उनका कहना है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने मन की आवाज सुननी चाहिए और प्रकृति के लिए कुछ न कुछ जरूर करना चाहिए । प्रत्येक नागरिक को भी सभी जीवों के प्रति करुणा रखनी चाहिए ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.