सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम मनीष कुमार ने इन पैथोलाॅजी व रैडियोलाॅजी लैब का किया औचक निरिक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2022 8:05 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में संचालित मेडिकल सैंपल लैब्स पर क्लीनिकल इस्टब्लिस एक्ट में वर्णित प्राविधानों का परिपालन करवाये जाना इसकी जांच करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जनपद अवस्थित सिकंद पैथोलाॅजी/रैडियोलाॅजी लैब एवं अहूजा पैथोलाॅजी/रैडियोलाॅजी लैब का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा लैब्स पर क्लीनिकल इस्टब्लिसएक्ट में वर्णित प्राविधानों के अनुसार सुविधाएं की जांच की गई तथा बायो सेफ्टी, कार्मिकों की संख्या, कार्मिकों की डिग्री/शिक्षा, संस्थान में कार्यरत कार्मिकों की पीएफ कटौती, संस्थान में फायर सुरक्षा के दृष्टिगत फायर उपकरण, सफाई व्यवस्था आदि बिन्दुओं की जांच की गई। इस दौरान सैंपल देने/जांच कराने हेतु आए लोगों से भी बात-चीत करते हुए लैब में किसी प्रकार के ओवर चार्ज तो नहीं वसूले जा रहे है के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जिस पर सैंपल लेने आए लोगों ने बताया कि उनके द्वारा रेट लिस्ट के अनुसार ही जांच का भुगतान किया गया है।
सिंकद लैब के निरीक्षण के दौरान फायर उपकरण न पाए जाने पर उपजिलाधिकारी सदर ने संबंधित लैब के स्वामी/प्रंबंधक से जानकारी चाही गई जिस पर उन्होंने बताया कि फायर उपकरण लगाने हेतु पत्रावली प्रेषित की गई है जिसकी उन्होंने उप जिलाधिकारी के समक्ष के प्रेषित पत्रावली की प्राप्ति दिखाई। सिकंद पैथोलाॅजी/रेडियोलाॅजी लैब में एक्स-रे मशीन का नवीनीकरण प्रमाण पत्र चस्पा न पाये जाने पर उपजिलाधिकारी सदर ने नाराजगी व्यक्त की जिस पर सम्बन्धित प्रबन्धक/संचालक द्वारा पत्रावली से उपजिलाधिकारी सदर को एक्स-रे मशीन के नवीनीकरण प्रमाण-पत्र का अवलोकन कराया गया। इस दौरान सिंकद लैब में एक पेंशट ने उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट में जांच भिन्न होने पर उपजिलाधिकारी सदर ने संबंधित चिकित्सकों से कारण पूछा जिस पर उन्होंने बताया कि कार्मिकों द्वारा पढ़ने में त्रुटि होने के कारण यह हुआ है जिस पर उन्होंने संबंधित पेंशट की पुनः निशुल्क जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही लैब पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में अवस्थित पैथोलाॅजी लैब में क्लीनिकल इस्टब्लिस एक्ट में वर्णित प्राविधानों के परिपालन एवं मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं बनाई जाए इसके लिए उप जिलाधिकारी सदर को चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के साथ लैब्स का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान डाॅ. राजीव दीक्षित, डाॅ. यू.एस चौहान सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डाइट गौचर में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
  • मानसून से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी प्रशासन, आपदा तैयारियों का प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने लिया जायज़ा
  • एक साल से मानदेय नहीं मिलने पर बीएफटी कर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर आंकड़ों की उपयोगिता पर मंथन
  • सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, 29 जून से 6 जुलाई तक पौड़ी में होंगे जनजागरुकता कार्यक्रम
  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.