शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिखों के प्रसिद्ध पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के विधि विधान से खुले कपाट

पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2022 4:08 अपराह्न

हेमकुंड साहिब/चमोली । उत्तराखंड के पांचवे धाम सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान हेमकुंड साहिब और लोकपाल के कपाट रविवार को विधिवत रूप से अरदास के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये है। इस मौके पर पांच हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड गुरूद्वारा में मत्था टेका। गुरुद्वारा गोबिंदघाट से आगे पैदल यात्रा मार्ग से चलकर पहला जत्था रविवार प्रातः अपने मुख्य गंतव्य स्थल घांघरिया से श्री हेमकुन्ट साहिब पहुंचा पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी सरदार मिलाप सिंह, मीत ग्रंथी सरदार कुलवंत सिंह जी एवं गुरुद्वारा हेमकुन्ट साहिब के प्रबंधक सरदार गुरनाम सिंह की ओर से प्रातः साढे नौ बजे गुरु ग्रंथ साहिब को सुखासन स्थल से पावन दरबार साहिब में ले जाया गया तथा पावन प्रकाश करते हुए अरदास की।

तद्पश्चात ग्रंथी साहिब की ओर से सुखमनी साहिब का पाठ किया गया तथा विश्वप्रसिद्ध रागी भाई मोहकम सिंह एवं साथियों ओर से किए गए गुरबाणी कीर्तन से दरबार साहिब में उपस्थित संगत निहाल हो उठी। गुरु ग्रंथ साहिब के सभी पावन स्वरूपों को ले जाते समय गढ़वाल स्काउट बैंड तथा पंजाब से आये बैंड ने अपने बैंड-बाजों के साथ विभिन्न धुनें बजाई तथा संगतों की ओर से किये गये कीर्तन ने माहौल को और भी पवित्र व खुशनुमा बना दिया। इसके साथ ही निशान साहिब जी के वस्त्र भी बदले गए।

रविवार के आयोजन में 418 इंडीपेंडेंट कोर के सैनिक एवं गढ़वाल स्काउंट के सैनिकों के साथ गुरुघर के सेवादारों ने सहयोग देकर सेवा निभाई। इस आयोजन में मुख्य रूप से कर्नल आरएस पुण्डीर, ऑफिसर कमांडर 418, ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह एवं गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह ने भी सम्मिलित होकर गुरु दरबार में गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। पावन दिन की विशेष बात यह रही कि शनिवार शाम को पवित्र धाम श्री हेमकुुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई थी, रविवार को यात्रा शुभारम्भ के दिन खिलखिलाती धूप निकली जिससे कि संगतों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
  • दर्दनाक हादसा : ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, पांच की मौत
  • कोटद्वार : लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.