गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में कुम्भ मेला-2021 के लिए हुई बड़ी बैठक !

शेयर करें !
posted on : जनवरी 11, 2021 10:55 अपराह्न

हरिद्वार: उप मेलाधिकारी श्री अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में कुम्भ मेला-2021 के दृष्टिगत अस्थाई टेलीकाॅम अवस्थापना सुविधा  के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में श्री अंशुल सिंह ने टेलीकाॅम सेवाओं से जुड़े हुये अधिकारियों से कुम्भ मेला-2021 के दृष्टिगत तीर्थ यात्रियों व प्रमुख स्नान पर्वों को देखते हुये टेलीकाॅम से सम्बन्धित कितनी अवस्थापना सुविधाओं की आवश्यकता होगी, कहां-कहां आप टावर स्थापित करेंगे, कुम्भ पर्व के समय संचार सुविधायें निर्बाध रूप से कार्य कर सकें, के लिये, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की आपकी क्या व्यवस्था होगी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।
टेलीकाॅम सेवाओं से जुड़े हुये अधिकारियों ने बताया कि हमारा उद्देश्य सभी को निर्बाध रूप से संचार सुविधायें उपलब्ध कराना है। हम अपनी वर्तमान क्षमता को बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों ने खोदाई करके अण्डर ग्राउण्ड केबिल डालने की बात कहीं तो उप मेलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ निकट होने की वजह से हम आपको खोदाई की इजाजत नहीं दे सकते। इसके अतिरिक्त वायर को आप कैसे ले जाते हैं, इस पर भी हमें कुम्भ के मद्देनजर विचार करना पड़ेगा, जिसका मिल-बैठकर समाधान निकालना होगा।


टेलीकाॅम सेवाओं से जुड़े हुये अधिकारियों ने उप मेलाधिकारी को बताया कि हमारे ल्रगभग 10 टावर किन्हीं न किन्हीं विवादों के कारण सीज किये हुये हैं तथा कुछ लोग रेडिएशन का हवाला देते हुये कई जगहों पर टावर नहीं लगने देते हैं, जबकि टावर स्थापित करने की स्वीकृति मिली हुई है, फिर भी इसमें दिक्कत आती है। इस पर उप मेलाधिकारी ने बताया कि अगर टावर लगाने के लिये सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त है, तो इस तरह की परेशानी नहीं होगी।

 

श्री अंशुल सिंह ने टेलीकाॅम सेवाओं से जुड़े हुये अधिकारियों से कहा कि आपके कुल कितने टावर लगे हैं, कितने सीज हैं, कितने एक्टिव हैं, इन सबकी एक लिस्ट तैयार करके हमें उपलब्ध करायें ताकि इस सम्बन्ध में जो भी परेशानी आ रही है, उसका निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आपके अधिकारी व कर्मचारी जो भी संचार सुविधा उपलब्ध कराने से जुडे़ होंगे, उन्हें पास आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारा व आपका उद्देश्य कुम्भ के दौरान अच्छी से अच्छी टेलीकाॅम सुविधायें उपलब्ध कराना है। उन्होंने टेलीकाॅम सेवाओं से जुड़े हुये अधिकारियों से कहा कि आपको अधिक से अधिक 20 दिन के भीतर सभी प्रक्रियायें पूर्ण कर लेनी हैं।
इस अवसर पर श्री सुयश चतुर्वेदी, टेलीकाॅम एक्सपर्ट, ए0टी0सी0, एयरटेल, बोडोफोन इण्डेस टावर प्राइवेट लि0, रिलाइन्स जीओ, बी0एस0एन0एल0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.