सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जानें चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर की मान्यता, यहाँ होते हैं भगवान शिव के एकानन मुखारबिंद के दर्शन

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2022 7:32 अपराह्न

गोपेश्वर : चमोली जिले जहां देवालयों और मंदिरों के लिये देश दुनिया में प्रसिद्ध है। वहीं जिले में पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ देशभर में भगवान शिव की स्वयंभू दक्षिणमुखी एकानन मुखाबिंद के दर्शन होते हैं। जबकि अन्य सभी मंदिरों भगवान के लिंग स्वरुप में ही दर्शन होते हैं। रुद्रनाथ मंदिर चमोली जिले के दशोली विकास खंड में समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र जहां केदारखंड के अनुसार पौराणिक धार्मिक महत्व का केंद्र है। वहीं प्रकृति ने भी क्षेत्र को सौंदर्य की अनोखी नेमत बख्सी है। मंदिर पहुंचने वाले 20 किमी के पैदल मार्ग में जहां घने जंगल हैं। वहीं मार्ग में मीलों फैले बुग्याल भी यात्रा को दिलचस्प बनाते हैं। रुद्रनाथ यात्रा के मुख्य पडाव पनार से हिमालय की श्रृंखला के दर्शन यात्रियों को अभीभूत करते हैं।

क्या है रुद्रनाथ मंदिर की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद जब पांडव गोत्र हत्या के पाप से विमुक्त होने केदारखंड में पहुंचे तो भगवान शिव उन्हें दोषी मानते हुए महिष रुप धारण कर भूमिगत हो गये। जिस पर भीम द्वारा भगवान शिव के पृष्ठ भाग को पकड लिया गया। जिससे यहां भगवान शिव के पृष्ठ भाग के दर्शन होते है। ऐसे जी पांडव जब भगवान शिव के खोज में आगे बढे तो मध्यमहेश्वर में मध्य भाग, तुंगनाथ में बाहु, रुद्रनाथ में मुख और कल्पेश्वर में जटाओं के दर्शन हुए। ऐसे में इन सभी शिव तीर्थों में महज रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुख के दर्शन होते हैं

कैसे पहुंचे रुद्रनाथ मंदिर

पर्यटकों और तीर्थयात्री चमोली-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर गोपेश्वर से 3 किमी की सडक दूरी तय कर सगर गांव पहुंचते हैं। यहां से 20 किमी की पैदल दूरी तय कर मंदिर पहुंचा जा सकता है। पैदल मार्ग में ल्वींटी, पनार और पंचगंगा सहित आधा दर्जन बुग्याल स्थित हैं

बंगाली तीर्थयात्रियों के आकर्षण का केंद्र है रुद्रनाथ

रुद्रनाथ धाम की जानकारी को सर्वप्रथम बंगाली सात्यिकार उमा प्रसाद मुखर्जी द्वारा लिपिबद्ध किया गया था। उनकी पुस्तक में रुद्रनाथ धाम के धार्मिक महत्व के साथ ही यहां के सौंदर्य की रोचक जानकारी है। जिसे देखते हुए यहां स्थानीय लोगों के साथ ही बंगाली तीर्थयात्री भारी संख्या में पहुंचते हैं।

जडी-बूटियों के अनुपम संसार का क्षेत्र है रुद्रनाथ

रुद्रनाथ क्षेत्र मध्य हिमालय में स्थिति होने के चलते यहां हिमालयी जडी-बूटियों को अनुपम संसार है। यहां कुटकी, कूट, जटमासी, फेन कमल, ब्रहम कमल, टगर, चोरु जैसी बेसकीमती जडी बूटियों का संसार मौजूद है। जिसके चलते यह क्षेत्र वनस्पति विज्ञानियों के लिये प्रयोगशाला से कम नहीं है

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
  • रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
  • यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान
  • डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया
  • श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना और ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी
  • खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.