गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मांस की बिक्री पर पड़ रहा है असर

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2021 3:03 अपराह्न

कोटद्वार (गौरव गोदियाल): अभी कोरोना का प्रकोप खत्म भी नहीं हुआ था कि बर्ड फ्लू प्रारंभ होने के चलते शहर में हड़कंप मचा हुआ है ।शहर के विभिन्न इलाकों में चिकन की बिक्री भी घट गई है। पहले जहां 160 से 200 रुपये किलो में चिकन बिकता था तो वहीं अब 150 रुपये किलो बेचने पर भी ग्राहक नहीं लेने नहीं आ रहे।

कहीं न कहीं लोगों के मन में बर्ड फ्लू को लेकर भय व्याप्त है। शहर में करीब 40 फीसदी मुर्गा की बिक्री घट गई है। मीट मार्केट गाड़ी घाट तिराहा, देवी रोड स्थित मच्छी बाजार, रेलवे रोड, नजीबाबाद रोड, काशीरामपुर पर अधिकतर मुर्गा की दुकानों पर सन्नाटा पसरने लगा है। अधिकतर लोग अब होटलों में भी मुर्गा खाने से परहेज कर रहे हैं । जिसके चलते अब बाजारों में मछली की मांग बढ़ने लगी है । अगर स्थिति जल्द काबू में नहीं आई तो एक अनुमान के मुताबिक जिंदा मुर्गा 30 से 40 रुपए और मांस 100 रुपए प्रति किलो से नीचे आ सकते हैं।

मीट मार्केट निवासी मीट विक्रेता अकरम ने बताया कि बर्ड फ्लू फैलने संबंधी खबरें आने के बाद, मुर्गे की बिक्री कम से कम 30 प्रतिशत कम हो गई है।” उन्होंने कहा, “हम इस बात को समझते हैं कि ग्राहक घबरा जाते हैं और सावधानी के तौर पर मुर्गों की खरीदारी बंद कर देते हैं, लेकिन यह जानना महत्वपूर्ण है कि यदि मांस को अच्छे से पकाया जाए, तो स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं होता ।

कोटद्वार के भाबर में “पाल मीट शॉप” के मालिक ने कहा कि शहर में बर्ड फ्लू का डर फैलने के बाद से “हर दिन मंगलवार हो गया है”। उन्होंने कहा, “बर्ड फ्लू के कारण हमारी बिक्री पर बहुत असर पड़ा है। ऐसा लग रहा है कि हर दिन मंगलवार बन गया है। मंगलवार को लोग अमूमन मांस नहीं खाते हैं, इसलिए हम उस दिन दुकानें बंद रखते हैं ।

क्या होता है बर्ड फ्लू

बर्ड फ्लू कई तरह के होते हैं लेकिन एच-5 एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो इंसानों को संक्रमित करता है। बर्ड फ्लू प्रवासी जलीय पक्षियों खासतौर से जंगली बतख से फैलता है। ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है। ये बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होती है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान इस वायरस से आसानी से संक्रमित हो जाते हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.