शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्व. चन्द्र सिंह राही की पुण्य तिथि पर उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने की श्रद्धांजली अर्पित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2021 2:26 अपराह्न

कोटद्वार : उत्तराखण्डियों के लिए कुछ-कुछ दादा साहेब फाल्के और के0 एल0 सहगल का सा दर्जा लिए चन्द्र सिंह राही जी का जन्म 28 मार्च सन् 1942 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के गिंवाली गांव, पट्टी मौंदाड़स्यूं, उत्तराखण्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री दिलबर सिंह नेगी तथा मां का नाम सुंदरा देवी था। निसंदेह उनकी गायकी को उत्तराखण्ड की लोकगायकी के आधार स्तम्भ के रूप में देखा जा सकता है। उनके सुरों में यहां का लोक बोलता था। अगर कहा जाय कि उनकी गायकी यहां के लोक की प्रतिनिधि गायकी थी तो गलत न होगा। उनके गायन में यहां का लोक पूर्ण रूप से समाहित रहता। यद्यपि उन्होने संगीत की शिक्षा ली थी लेकिन शास्त्रीयता उनके गायन में कभी हावी नहीं रही। शायद इसीलिए लोक में उनकी ग्राह्यता बहुत अधिक थी।

उत्तराखण्ड के लोकगीतों के मौलिक कण्ठ थे राही और उस मौलिकता को ताजिंदगी बचाए रखने में सफल रहे। लोक की मौलिकता से छेड़-छाड़ नहीं की, ब्यावसायिक दबाओं के बावजूद दांए-बांए नहीं भटके। वे लोकगीतों को जीते थे। वे आवाज की ताकत पर अपने श्रोताओं के दिलों में राज करते रहे। उनके गायन की अपनी शैली थी। चौबीस कैरेट का फोक गाने वाले अपनी शैली के अप्रतिम कलाकार। जरा ठन्डू चलदी, जरा मठ्ठु चलदी, मेरी चदरी छुट्टी ग्ये पिछनै, जरा मठ्ठू चलदी के उलट कुछ जल्दी चले गए, चदरिया पीछे छोड़ दी।

उनका कुछ जल्दी चले जाना पहाड़ के लोकसंगीत के लिए कभी न भर पाने वाला खालीपन है। लेकिन राही ने लोक में जो लहरें पैदा की हैं वो उठती रहेंगी। उन्हें कोई नहीं मिटा सकता। लहराता रहेगा पूरा पहाड़ उन लहरों में। वे याद किये जाते रहेंगे…. भाना हे रंगीली भाना दुरु ऐजै बांज कटण, पार बांणा कु छई घसेरी, रूपैकी खजानी भग्यानी कनि छए, धार मा सी जून दिखेंदी जनि छई, तिलै धारु बोला मधुलि हिराहिर मधुलि, सौली घुराघुर्र दगड़िया, हिल्मा चांदी कु बटीणा…रैंद दिलमा तुमारी रटीणा, सात समुन्दर पार च जाणा ब्वे, जाज म जौलू कि ना, पार बौणा कु छई घसेरी, मालू रे तू मालू नि काटी, हिट बलदा सरासरी रे, तिन हाळमा जाणा रे, जरा ठन्डू चलदी जरा मठ्ठु चलदी, मेरी चदरी छुट्टी ग्ये पिछनै आदि अपने कालजयी गीतों के लिए।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.