शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाविद्यालय में छात्रों को अच्छा माहौल एवं वातावरण देना आवश्यक – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : मई 19, 2022 9:19 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय की समस्याओं की जानकारी के लिए प्राध्यापकों एवं छात्र नेताओं से  बातचीत भी की । विधान सभा अध्यक्ष ने प्राध्यापकों एवं छात्रों को आपसी समन्वय बनाकर महाविद्यालय के विकास में कार्य करने का आह्वान किया । महाविद्यालय के परिसर में पहुंचने पर स्काउट गाइड द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सलामी देकर स्वागत किया गया ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के साथ बैठी एवं उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया ।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या, प्राध्यापकों की संख्या से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली । महाविद्यालय की प्रधानाध्यापक जानकी पवार ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष परिसर की चारदीवारी निर्माण, बिजली एवं लो वोल्टेज की समस्या, वाणिज्य भवन के निर्माण सहित कई अन्य समस्याओं को रखा ।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर में सभी संकायों के भवनों, व्याख्यान कक्ष, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित कई अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया । कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को अच्छा माहौल और वातावरण दिया जाना आवश्यक है । महाविद्यालय के सुधारीकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वह पूरा प्रयास करेंगी एवं जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आई हैं उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा ।इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाध्यापक जानकी पवार, डॉ एमडी कुशवाह, सीमा चौधरी, एसआर कटियार, ममता मोर्य, अनुराग अग्रवाल, अभिषेक गोयल, प्रवीण जोशी, संजीव कुमार सहित कई छात्र नेता मौजूद थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.