लक्सर (जोनी चौधरी): लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में दो अलग-अलग जगहों से कच्ची शराब के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कच्ची शराब बनाने के उपकरणों के साथ 100 लीटर लाहन को नष्ट किया है.

आपको बता दें लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के निर्देश व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब की रोकथाम हेतु सोमपाल पुत्र भोपाल निरंजनपुर निवासी व पंकज उर्फ पिंका गांव पीपली निवासी को 9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें मौके से एक सिलेंडर सहित अन्य उपकरण को बरामद किया
वह इस बाबत हेमेंद्र सिंह नेगी कोतवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर एक टीम गठित की गई है बृजपाल सिंह प्रभारी रायसी चौकी , कॉन्स्टेबल गंगा सिंह कोतवाली लक्सर, कॉन्स्टेबल नारायण सिंह कोतवाली लक्सर, उस कांस्टेबल तरसेम सिंह रायसी चौकी, कांस्टेबल सत्येंद्र नेगी रायसी चौकी जिसमें अलग-अलग स्थानों से छापा मारकर शराब बनाने की भट्टी को पकड़ा गया है साथी शराब बनाने के उपकरण और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय समक्ष पेश किया गया है





Discussion about this post