कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में उत्तरप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अपराधियों को संरक्षण दिये जाने का आरोप लगाया गया है। कहा कि योगी सरकार गरीबों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हिफाजत करने मे पूरी तरह से फेल हो गयी है, सिर्फ राजनीतिक रूप से समर्थ लोगों के प्रभाव में आने वाले लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो गया है, कहा कि विगत दिनों बदायूं में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर उसकी जघन्य हत्या कर दी गयी है, लेकिन योगी सरकार के द्वारा अभी तक आरोपियों को गिरप्तार करने में नाकाम रही है, कहा कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई युवतियों के साथ गैंगरेप की घटनाऐं हो चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का झूठा नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में मातृशक्ति सुरक्षति नहीं है।
वक्ताओं ने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल से उत्तरप्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। साथ बंदायू की घटना के आरोपियों को तत्काल गिरप्तार कर फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, वीडी नवानी, विनीता भारती, विजय माहेश्वरी, विनोद नेगी, जितेन्द्र भाटिया, बृजपाल सिंह, हेमचंद्र पंवार, हरेन्द्र सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह मौजूद थे।





Discussion about this post