कोटद्वार । विजिलेंस टीम द्वारा गुरुवार को अचानक औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर कई कंपनियों में लगे विद्युत मीटरों की जांच की जिससे अगल बगल फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मच गया ।
गुरुवार को विजिलेंस एसपी विद्युत हरबंस सिंह के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्निश फैक्ट्री में छापेमारी की । इस दौरान टीम ने फर्निश फैक्ट्री में लगे हुए विद्युत मीटरों की जांच की गई किंतु विजिलेंस की टीम को कुछ भी ऐसे तत्व नहीं मिले जिसपर कार्रवाई की जा सके । फर्निश फैक्ट्रियों में विद्युत चोरी पर रोक लगाने के लिए समय-समय इस तरह की कार्रवाई की जाती है, जिससे सभी मीटरों की रीडिंग की जांच की जा सके और विद्युत चोरी को रोका जा सके । इसी के तहत हैडिल विजिलेंस टीम ने जशोधपुर में एक दर्जन के लगभग फर्निश फैक्ट्रियों में लगे विद्युत मीटरों की जांच की ।
एसपी हैडिल विजिलेंस हरबंस सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ऐसा कुछ भी तथ्य नहीं मिला कि जिस पर कार्रवाई हो सके, विद्युत विभाग के द्वारा लागये हुए मीटर सभी सुरक्षित थे, हैडिल विजलेंस टीम ने जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र के धन वर्षा, कुकरेती स्टील, कन्हैया स्टील, एचआरजे, भाग्यश्री, हिमगिरी पोद्दार, सहित कई फर्निश फैक्ट्रियों में छापेमारी की ।





Discussion about this post