शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, बरसात के पूर्व की तैयारियों का लिया जायजा

अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2022 12:18 पूर्वाह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सैदपुर नहर रोड जाकर सैदपुर नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाले को और गहरा करें ताकि पानी का निकास भी बेहतर ढंग से हो। नाले को कवर्ड करने के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई और बढ़ाएं ताकि आवागमन में भी लोगों को सुविधा हो। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज पंपिंग प्लांट सैदपुर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित सैदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट स्टेज के गंदे पानी तथा अंतिम स्टेज के साफ पानी को भी देखा तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के तहत पहाड़ी पर निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जहां कहीं भी सड़कों का कटाव किया गया है, उन सभी पथों की कनेक्टिविटी ठीक करें। उन्होंने कहा कि जिस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उसे 31 मई तक पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर, बुडको के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में वर्षापात होनेवाला है। बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना करने आये हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो जायेगा। इसको लेकर हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है। विभाग के सभी अधिकारी काम में लगे हुये हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को तेजी से पूरा करने की जरुरत है ताकि बारिश के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। हमलोग चाहते हैं कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी को गंगा नदी में भेजने के बजाय इसका उपयोग सिंचाई में किया जाय। इस बात को हमने पहले भी कई बार कहा है। इसको लेकर भी काम चल रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.