सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2022 12:08 पूर्वाह्न
बिहार ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विश्वेश्वरैया भवन पहुंचकर भवन में लगी आग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग बुझाने को लेकर अपनाई गई प्रक्रिया और संसाधनों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक स्थल पर रूककर भवन के अगले और पिछले हिस्से में लगी आग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, अग्निशमन सेवायें की पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की खबर मिलने के बाद हमने इस संबंध में पूरी जानकारी ली है। अग्निशमन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आग पर काबू पाने को लेकर लगातार कोशिश की है। इतनी देर तक आग का जारी रहना अपने आप में एक अलग तरह की घटना है। कभी इतनी देर तक किसी सरकारी भवन में आग लगी रहने के बारे में नहीं सुना था। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हमने विश्वेश्वरैया भवन पहुंचकर जायजा लेने का फैसला किया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने को लेकर पूरी कोशिश की है। सभी अधिकारी इस समय यहां पर मौजूद हैं। इस तरह की घटना आगे न हो इसको लेकर जो भी जरूरी इक्यूपमेंट है उसे यहां उपलब्ध कराया जायेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
  • समाधान दिवस पर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सुनी 171 फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश मामलों को ऑन द स्पॉट निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.