उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट के दिशा-निर्देशन में नशे, मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे चौकी डुंडा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान राईका वीरपुर डुंडा के पास से एक महिला अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चौकी डुंडा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम कॉन्स्टेबल नवीन कवि, कॉन्स्टेबल पंचम सिंह व महिला कॉन्स्टेबल अंकिता शामिल रहे ।





Discussion about this post