रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क मार्गो के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2022 5:24 अपराह्न
देहरादून | कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क मार्गो की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की| विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के दौरान एनएचएआई के अधिकारियो से कोटद्वार बाईपास मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र के आंतरिक सड़क मार्गो की प्रगति की समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के निर्माण संबंधित स्वीकृति के लिए शीघ्र ही कार्य योजना का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए|
विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का विशेष जोर कोटद्वार बाईपास सड़क मार्ग को बनाए जाने को लेकर था| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार बाईपास योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो कि क्षेत्र की लाइफ लाइन भी होगी| इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा कोटद्वार बाईपास सड़क मार्ग के लिए बनाए गए प्रपोजल का प्रस्तुतीकरण भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा गया| अधिकारियों ने बताया कि बाईपास मार्ग का प्रपोजल पूर्ण रूप से तैयार है एवं लागत राशि का भी पूर्ण रूप से अवलोकन किया जा चुका है| जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रपोजल को शीघ्र स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए|इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार नजीबाबाद सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण प्रक्रिया के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली|
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 40 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं डामरीकरण किए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग को जरूरी निर्देश दिए| उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता पूर्वक निर्माणाधीन काम पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो| विधानसभा अध्यक्ष ने विभागों में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के दृष्टिगत आम जनमानस की सुविधा हेतु शिकायतों को प्राप्त करने और इसके निस्तारण हेतु एक सुदृढ़ व्यवस्था लागू किए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम जनमानस को यातायात में किसी प्रकार की समस्या न हो| उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संपादित कराये जा रहे कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक कराए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए. किसी भी दशा पर गुणवत्ता में शिथिलता न बरती जाए । इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अयाज अहमद, अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डीजीएम हेमंत कुमार, अभियंता सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी  मौजूद थे|
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.