सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित, उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2022 7:35 अपराह्न

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आहूत की गई है। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को उद्योग सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए उद्योग बन्धुओं समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उद्योग संगठन के पदाधिकारियों के अनुरोध पर नगर निगम के अधिकारियों को औद्योगिक आस्थान की नालियों की मरम्मत व सफाई कार्य किए जाने, तथा लाल पुल से आद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान में शौचालय निर्माण के कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई के अन्तर्गत शौचालय निर्माण हेतु मैसर्स वैपकोस तथा सिडकुल के बीच एमओयू हो गया है निर्माण की कार्यवाही गतिमान है। सेलाकुई क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण के संबंध में जानकारी लेने पर अवगत कराया गया है कि जनवरी 2022 में परियोजना के कार्यों हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में विद्युत विभाग द्वारा बीओसी को निर्वाद आपूर्ति हेतु केबल डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत कार्य के संबंध में जिलाधिकारी ने यथाशीघ्र गढढों का भरान करने तथा सड़क मरम्मत का कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ईएसआईसी के अस्पताल में दवाईयां/फस्टएड की सुविधा के संबंध में जिलाधिकारी ने ईएसआईएस के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था एवं बनाये जाने हेतु जिला पंचायत से समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में नाली, बान्ड्री वॉल स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र लांघा रोड़ में पानी की निकासी, नगर निगम क्षेत्र के बाहर अवस्थित औद्योगिक आस्थानों में कूड़ा उठान आदि व्यवस्थाओं बनाये जाने हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन पंकज गुप्ता, एलडीएम पीएनबी अभिषेक व्यास, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अजंली रावत, सहायक निदेशक वीरेन्द्र राणा, आरओ यूकेपीसीबी डॉ. आर के चतुर्वेदी, आरएम सिडकुल गंभीर सिंह रावत, एई सीपीडब्लूडी मुकेश कुमार, एई पीडी पीडब्लूडी कपिल कुमार एवं इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.