रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बाल श्रम टास्कफोर्स की बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2022 1:04 पूर्वाह्न

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में बाल श्रम टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में बाल एवं किशोर श्रम संशोधित अधिनियम-2016 के अन्तर्गत चिन्हित किये गए बाल श्रमिकों के नियाजकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने पर सम्बन्धित अधिकारी ने बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा जनपद के 06 नियोजकों पर बालश्रम करवाये जाने पर 20-20 हजार का जुर्माना वसूला गया है तथा पुलिस की ओर उनके स्तर पर कार्यवाही गतिमान है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होनें जिला टास्कफोर्स में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों को समय-समय पर जनपद में अवस्थित संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानों, ढाबों आदि अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जहां पर बाल मजदूरी कराये जाने की संभावना हो ऐसे जगहों पर संयुक्त रूप से छापेमारी करने के निर्देश दिए साथ ही बालश्रम की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने व बालश्रम करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को पूर्व में बाल/किशोर श्रमिकों के शैक्षिक पुनर्वास के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का परिपालन न होने तथा टास्कफोर्स की बैठक में प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला टास्कफोर्स से जुड़े सभी विभागों को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली की एसओपी का अध्ययन करते हुए अपनी-अपनी एसओपी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रैस्क्यू किय गये बच्चों के लिए श्रम एवं परिवर्तन विभाग के पास अर्थिक सहायता हेतु बजट का प्रावधान करने के लिए उनकी ओर से शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए साथ ही गैर सरकारी संगठनों से भी बच्चों की आर्थिक सहायता हेतु सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि रावत, सीओ नेहरू कालोनी अनिल जोशी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, राज्य समन्वयक बचपन बचाओ आन्दोलन सुरेश उनियाल, फील्ड आफिसर एनसीएलपी अनिल कुमार बडोनी, समन्वयक चाईल्ड लाईन दीपिका पंवार, कार्डिनेटर मानसी मिश्रा, सीडब्लूसी से पूजा शर्मा, डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ, प्रीति थपलियाल, प्रतिभा जोशी, मैक संस्था के अध्यक्ष जहांगीर आलम, जिला प्रोबेशन कार्यालय रश्मि बिष्ट सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कार्मिक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.