शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन परिवहन परिसर तथा ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया निरीक्षण,

 निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का अधिकारियों को दिया निर्देश मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के पूर्वी हिस्से में पुरातात्विक उत्खनन का किया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2022 10:55 अपराह्न
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ स्थित निर्माणाधीन परिवहन परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन की भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री को परिवहन विभाग द्वारा संचालित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि परिवहन परिसर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का मुख्यालय भवन के साथ-साथ निगम का क्षेत्रीय कार्यालय भवन, केंद्रीय कर्मशाला केंद्रीय भंडार, प्रतिष्ठान कर्मशाला, बस टर्मिनल एवं बस पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। परिवहन परिसर में ही जिला परिवहन कार्यालय, पटना के भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है। परिवहन परिसर में बस टर्मिनल तथा 200 बसों के पड़ाव हेतु बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है जहां से पटना नगर सेवा की बसों का परिचालन होगा। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्रस्तावित परिवहन परिसर के मॉडल के जानकारी दी। उन्होंने कंस्ट्रक्शन प्लान एवं परिवहन परिसर में निर्माण कराए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करें। इस परिसर के पहुंच पथ को भी चौड़ा रखें। परिसर के कुछ क्षेत्र में ग्रीनरी की भी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से एक ही परिसर में आमजनों को काफी सहूलियत होगी और सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही जगह से मिल सकेगी।

निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानव जीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। निर्माणाधीन परिवहन परिसर के निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय परिसर के पूर्वी भाग में पुरातात्विक उत्खनन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक लोगों को ये जानकारी थी कि प्राचीन पाटलिपुत्र का विस्तार पटना सिटी तक ही था परंतु पटना संग्रहालय परिसर में प्राचीन काल के अवशेष प्राप्त होने से अब यह पता चलेगा कि प्राचीन पाटलिपुत्र का विस्तार पश्चिमी पटना तक था। उन्होंने कहा कि इससे नयी पीढ़ी को कई पौराणिक और ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी मिलेगी और वे अपनी विरासत को और अच्छी तरह से जानेंगे एवं समझेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह पुरातात्विक उत्खनन पटना संग्रहालय एवं बिहार विरासत विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। पटना संग्रहालय परिसर में विगत वर्षों में नाले आदि की खुदाई के दौरान प्राचीन मृदभांड एवं संरचनात्मक अवशेष प्राप्त हुए हैं।

इन अवशेषों को ध्यान रखते हुए यहां उत्खनन कार्य की शुरुआत की गई है। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव सह निदेशक, संग्रहालय एवं पुरातत्व श्री दीपक आनंद, बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ० विजय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानव जीत सिंह ढिल्लो सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजेन्द्र नगर स्थित निर्माणाधीन ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने भी बताया कि कोई भी तकनीकी बाधा नहीं है और तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को ससमय पूर्ण करें। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है जब यह बनकर तैयार हो जायेगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा। उन्होंने कहा कि परिसर में ग्रीनरी को विकसित करें और यहाँ व्यवस्थित ढंग से वृक्षारोपण करायें।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नगर आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानव जीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
  • मध्यप्रदेश से निकला नाबालिग बालक पहुंचा लक्ष्मणझूला, भटके मासूम को पौड़ी पुलिस ने दिया सहारा
  • डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से 1–1 लाख की आर्थिक सहायता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.