रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जनता दरबार कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत ने सुनी जन समस्याएं

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2022 1:56 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आज विकास भवन सभागार टिहरी गढ़वाल में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत ने जन समस्याएं सुनी। इस मौके पर 06 शिकायतें दर्ज की गई, जो मोटरमार्गों से क्षतिग्रस्त खेतों व फसलों का मुआवजा, वेतन आहरण, खराब सोलर लाईट, पेजयल समस्या एवं भूधसांव से संबंधित थी। पीडी डीआरडीए ने संबंधित अधिकारियों को दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दिखवाने एवं निस्तारित करने के निर्देश दिये।
जनता दरबार कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत धनसाणी (बासर), विकास खण्ड भिलंगना शाखा कठैत ने लोनिवि अस्थाई खण्ड घनसाली द्वारा हेंडी बैण्ड सेम धनसाणी मोटर मार्ग से काटे गये खेतों व फसलों का मुआवजा न दिये जाने, देवभूमि सोलर लाईट बाई पास रोड़ धनसाणी द्वारा धोखाधड़ी कर खराब सोलर लाईट लगाने के फलस्वरूप संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने, जल जीवन मिशन के अर्न्तगत धनसाणी सेम, कुफोलगांव व धारगांव में पेयजल की आपूर्ति न होने तथा ग्राम पंचायत घनसाणी के अन्तर्गत भॉल्दी, ग्वालका व सरूड़ नामे तोक में भूधसांव से सिंचित खेतों व चार परिवारों को होने वाले संभावित नुकसान की शिकायत की गई।
पीडी डीआरडीए द्वारा लोनिवि अस्थाई खण्ड घनसाली द्वारा हेंडी बैण्ड सेम धनसाणी मोटर मार्ग से काटे गये खेतों व फसलों का मुआवजा न दिये जाने के संबंध में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि घनसाली को निमयानुसार आवश्यक कार्यवाही कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिये। देवभूमि सोलर लाईट बाई पास रोड़ धनसाणी द्वारा धोखाधड़ी कर खराब सोलर लाईट के संबंध में डीपीआरओ को शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधितों के माध्यम से निमयानुसार आवश्यक कार्रवाई करवाने के निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन के अर्न्तगत धनसाणी सेम, कुफोलगांव व धारगांव में पेयजल की आपूर्ति न होने के संबंध में अधिशासी अभियन्ता जल निगम घनसाली को जल जीवन मिशन के तहत तैयार की गई डीपीआर की एक छायाप्रति प्रधान ग्राम पंचायत धनसाणी को उपलब्ध कराने के निर्देशित दिये गये। ग्राम पंचायत घनसाणी के अन्तर्गत भॉल्दी, ग्वालका व सरूड़ नामे तोक में भूधसांव के संबंध में सिंचाई विभाग को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
जनता दरबार में भागदेई गुनसोला गांव निल्डा धारमंडल हाल निवास ढुंगीधार बौराड़ी टिहरी गढ़वाल द्वारा शिकायत की गई कि उनके पति की रा.प्रा.वि. नेल्डा जाखणीधार से व्यवस्था रा.प्रा.वि. सेमलतप्पड़ चम्बा में थी, वर्तमान में उनके पति गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उनको पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर पीडी डीआरडीए ने संबंधित की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर दिखवाने की बात कही। बालम सिंह नेगी ग्राम सगवाण गांव पट्टी सारोज्यूला तहसील टिहरी द्वारा ज्ञानसू से डोबरा मोटरमार्ग से क्षतिग्रस्त खेतों की मुआवजे न दिये जाने की शिकायत की गई, इस संबंध में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा को प्राथमिकता के आधार पर दिखवाने एवं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वहीं शान्ति देवी ग्राम भाली पो.ओ. गजा टिहरी गढ़वाल की शिकायत सकलाना राजि के अन्तर्गत पटूड़ी के 10 हेक्टेयर वनीकरण में दैनिक श्रमिक मजदूरी का भुगतान की मांग की गई, जिसके संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्रनगर वन प्रभाग को दिखवाने की बात कही गई। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीईओ एलएम चमोला महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र महेश प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.बर्तवाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, अधि.अभि. प्रा.ख.लोनिवि दिनेश मोहन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े फैसले से बदली नर्सरी रोड की सूरत, जहां था कूड़े का अड्डा, वहां अब शहर का गौरव, रजत जयंती पार्क बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखण्ड : नागपुर में चमका कोटद्वार का सितारा, प्रत्यूष डोभाल ने जीता रजत पदक
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा उत्तरमध्यमा में 88.48 फीसदी रहा रिजल्ट
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ, राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत
  • 60 की उम्र के बाद नई शुरुआत : अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16 हजार किलोमीटर की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना
  • “बचपन के 06 साल, पोषण–पढ़ाई के साथ” आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, महिलाओं और किशोरियों को दी गई पोषण की जानकारी
  • हर गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बनी रणनीति
  • भिटौली देने का नया अंदाज़ : One For One Society ने वृद्ध आश्रम में बांटा प्यार और सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.