posted on : मई 2, 2022 12:45 अपराह्न
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों,अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में सतपुली पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त मनीष को 54 पव्वे अवैध शराब के साथ नयार पुल सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 06/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- मनीष (उम्र-20 वर्ष) पुत्र सुखपाल, निवासी-बड़ेथ, तहसील- सतपुली, पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब।
पुलिस टीम
- आरक्षी 131ना0पु0 कुलदीप
- आरक्षी 338 ना0पु0 अर्जुन सिंह