सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छात्रों व युवाओं को जिगर का टुकड़ा मानते थे पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबु :मनहर कृष्ण अतुल

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मनाई गयी पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा की जयंती

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2022 9:59 अपराह्न
पटना : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आज पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा की जयंती मनाई गई जिसमें वक्ताओं ने उनके बचपन के संस्मरण, उनके तीव्र बुद्धि और युवाओं के हृदय में बसने वाले चित्रांश समाज के एक बड़े नेता के रूप में उन्हें याद किया । वक्ताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों को महामाया बाबु इतना प्यार करते थे कि वे सदैव उन्हें जिगर के टुकड़े कहा करते थे । अबतक की राजनीति में किसी राजनेता ने युवाओं और छात्रों को जिगर का टुकड़ा नहीं कहा, नहीं माना ।  युवाओं और छात्रों, उन्हें वे जिगर के टुकड़े कहते थे, के बल पर उन्होंने ना सिर्फ दिग्गज नेता महेश बाबू को हराया बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय को भी हराया था । महामाया बाबु के अंदर एक जज्बा था जिसमें हमेशा वह युवाओं को लेकर चलना चाहते थे, मगर वर्तमान हालात और देश की गंदी राजनीति ने इस बुद्धिजीवी चित्रांश राजनेता को मात्र 1 साल तक ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने दिया जबकि वह एक मिली जुली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में सीएम बने थे और उनके फैसले लोग आज भी याद करते हैं ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेता व प्रधान संपादक मनहर कृष्ण अतुल ने कहा कि कायस्थ समाज में सोच बदलने की जरूरत है और उनको जागृत करने की भी जरूरत है । कायस्थों की राजनीति और राजनीति में कायस्थों की असफलता के मूल कारणों को समझना होगा और उन्हें बदलना होगा । पहले तो राजनेताओं को समाज का भरपूर समर्थन नहीं मिलता और फिर जब राजनेता उच्च पदों पर आसीन होते हैं तो समाज को पीछे छोड़ जाते हैं । यही कारण है कायस्थों का विकास नहीं हो रहा , चित्रांश समाज आज पिछड़ता जा रहा है । उन्होंने कहा कि इसमें बदलाव की जरूरत है और बदलाव होने के बाद ही समाज को मजबूती हर स्तर पर मिल पाएगी ।
वक्ताओं ने कहा, महामाया प्रसाद सिन्हा एक योग्य मुख्यमंत्री थे, कुशल राजनेता थे, तीव्र बुद्धि के थे और साथ ही पहलवान भी थे, फिर भी दुर्भाग्य है कि आज नहीं तो कोई उनके नाम पर राजकीय समारोह होता और ना ही शहर में कहीं भी उनकी प्रतिमा लगाई गई है । ऐसे में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राज्यपाल से मिलकर उनकी प्रतिमा लगाने का अनुरोध करेगा और उन्हें वह सम्मान दिलाने का अनुरोध करेगा जो पूर्व मुख्यमंत्री को मिलनी चाहिए ।
वक्ताओं ने कहा, कि महामाया प्रसाद विपरीत परिस्थितियों में मुख्यमंत्री बने थे और जब कांग्रेस 128 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सदन में आई थी अगर कांग्रेस अपना नेता नहीं चुन पाई जिसके कारण बिहार में मिली जुली सरकार का गठन हुआ था और फिर महामाया बाबू मुख्यमंत्री बने थे । मगर बिहार का दुर्भाग्य है कि की महामाया बाबू को लोगों ने सत्ता में रहने नहीं दिया और एक साल बाद ही मुख्यमंत्री पद से उन्हें हटना पड़ा ।
कार्यक्रम अध्यक्षता महेश कुमार ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार सिन्हा उर्फ पल्लू बाबू ने किया । इस मौके पर विचार व्यक्त करने वाले और महामाया बाबू को श्रद्धांजलि देने वाले महासभा के सदस्यों में अजीत कुमार, आदित्य नारायण, अमरेश प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, विजय शंकर, दीप कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार वर्मा, अनुराग, संजय कुमार सिन्हा, कृष्ण बिहारी सिन्हा, विश्वरूपम कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीलम, अभय कुमार, अजय सिन्हा आदि शामिल थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.