पौड़ी : जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जन-जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन लाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर सक्रियता से किया जा रहा है। जिला प्रशासन /स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने, सैनेटाइजर का उपयोग करने, बार-बार चेहरे, नाक व आंख को न छूने, मास्क को सही तरीके से पहनने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों में न जाने तथा स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा है। साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस लेने में तकलीफ आदि रोग के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चेकअप करवाने अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840 तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213 पर सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त आज 03 जनवरी 2021 को समय 01:00 बजे की रिर्पोट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व ट्रूनेट रूप से 01 लाख 22 हजार 608 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 01 लाख 15 हजार 793 नेगेटिव, 1980 लम्बित, 1971 अस्वीकृत तथा 4 हजार 835 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। कोरोना संक्रमित 4 हजार 835 में से 04 हजार 597 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 50 की मृत्यु हुई तथा 188 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 122 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हैं, जिनमें 14 बेस हाॅस्पिटल श्रीकोट तथा 108 बेस हाॅस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 07 लोग हैं, जिनमें 03 सीसीसी कोड़िया कैम्प में, 04 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में है।
जनपद में 191 वेंटिलेटर्स है, जिनमें 146 बेस हाॅस्पिटल श्रीकोट, 21 बेस हाॅस्पिटल कोटद्वार, 11 जिला अस्पताल, 09 हंस फांउडेशन तथा कममाइंड हाॅस्पिटल श्रीनगर 04 में हैं। वहीं वर्तमान में 700 पीपीई किट, 06 हजार 292 एन95 मास्क, 11 हजार 300 3लेयर मास्क, 436 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस तथा 08 हजार 900 वीटीएम है। जबकि 51 आईसीयू बेड है, जिनमें 30 बेस हाॅस्पिटल श्रीकोट, 06 बेस हाॅस्पिटल कोटद्वार, 04 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 हंस फांउडेशन में है। 368 आइसोलेशन की सुविधा में से 100 बेस हाॅस्पिटल कोटद्वार कोविड हाॅस्पिटल में, 200 बेस हाॅस्पिटल श्रीकोट कोविड हाॅस्पिटल तथा 68 हंस फांउडेशन में है।
जनपद में 104 एक्टिव पाॅजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में हैं, जिनमें पौड़ी ब्लाॅक में 21, कोट 02, खिर्सू 21, दुगड्डा 23, द्वारीखाल 02, यमकेश्वर 01, थलीसैंण 05, पाबौ 02, पौखड़ा 01, एकेश्वर 08, नैनीडांडा 04, बीरौंखाल 06, जयहरीखाल 01 तथा अन्य 07 शामिल है।





Discussion about this post