सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री से रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने बिहार संवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2022 11:57 अपराह्न
बिहार ब्यूरो 

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आज रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के पश्चात् जल बिरादरी, आदर्श लोक कल्याण संस्थान एवं इंडियन हिमालयन रिवर बेसिन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित बिहार संवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर 1 अणे मार्ग से रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बिहार संवाद यात्रा की सफलता की कामना करते हुये प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डॉ० राजेन्द्र सिंह को अपनी शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुये जल-जीवन- हरियाली अभियान की शुरूआत की गयी है। बिहार की इस पर्यावरणीय पहल से आज देश और दुनिया को प्रेरणा मिल रही है। जल-जीवन- हरियाली अभियान का मतलब है कि जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है।

बिहार संवाद यात्रा मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पटना से शुरू होकर सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुये मधुबनी तक होगी। बिहार संवाद यात्रा प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डॉ० राजेन्द्र सिंह के द्वारा की जा रही है तथा इस यात्रा का संयोजन पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी श्री मनोहर मानव द्वारा किया जा रहा है। यह यात्रा वसुधैव कुटुम्बकम के विचार को केन्द्र में रखते हुये पर्यावरणीय चेतना को जगाने के लिये राज्य और समाज के बीच संवाद करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार संवाद यात्रा का प्रतिवेदन’ पुस्तिका का विमोचन भी किया । मुख्यमंत्री से पिछले वर्ष 29 जनवरी 2021 को भी जलपुरूष डॉ० राजेन्द्र सिंह ने मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने भारत पुनर्निर्माण अभियान के तत्वावधान में 30 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक आयोजित बिहार संवाद यात्रा का शुभारंभ 1 अणे मार्ग से किया था। इस यात्रा के दौरान 14 जिलों का भ्रमण किया गया था। जलपुरूष डॉ० राजेन्द्र सिंह ने बिहार में पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये जा रहे जल-जीवन- हरियाली अभियान की प्रशंसा की थी और कहा था कि जल को संरक्षित कर और हरियाली को बढ़ावा देकर हमलोग आने वाली पीढ़ी की रक्षा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री की यह सोच काफी दूरदर्शी है। इस अवसर पर रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डॉ० राजेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी श्री मनोहर मानव, मौलाना ए०आर० शाहिन कासमी चतुर्वेदी, पर्यावरण प्रेमी अर्पणा त्रिपाठी एवं सर्वोदयी नेता श्री अरविंद कुशवाहा उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.