posted on : जनवरी 1, 2021 7:35 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार के कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में चल रही सेना भर्ती के बारहवें दिन 317 युवा पहली बाधा पार करने में सफल हुए । शुक्रवार के लिए 2766 युवाओं नहीं रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ था किंतु 2043 युवा ही मैदान में आए जिनमें से 317 युवा रेस मारकर पहली बाधा पार करने में सफल हुए भर्ती के निदेशक कर्नल विनीत बाजपाई ने बताया कि शुक्रवार को जनपद देहरादून व हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के 2766 युवाओं ने भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था, किंतु भर्ती रैली में 2043 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 317 युवाओं ने ही सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी की है।




Discussion about this post