रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। असहाय एवं निर्धन लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी मानवता है। रुड़की के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शताब्दी द्वार, चंद्रपुरी रिक्शा स्टैंड आदि विभिन्न स्थानों पर मेयर गौरव गोयल ने खुले आसमान के नीचे सो रहे असहाय लोगों को कंबल वितरित किए तथा सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए नगर निगम द्वारा चलाई जा रही अलाव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी मानव सेवा है और सभी को इस समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से भी लोगों को राहत देने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर रवी गर्ग,सार्थक गोयल,आलोक सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






Discussion about this post