बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वर्तमान समय विज्ञान का समय है इसके बिना जीवन संभव नहीं – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2022 4:58 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार के अंतर्गत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लालपानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बच्चों को प्रोत्साहित किया । इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण भी किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के अध्यापकों ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी भूषण को सम्मानित किया । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष स्कूल की समस्याओं को भी रखा गया जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने स्कूल के प्रबंधन स्टाफ को आश्वस्त किया । इस अवसर पर  छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । स्कूल के बच्चों ने विज्ञान एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के मॉडलों को प्रस्तुत किया । निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों के बारे में जानकारी ली एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं की विज्ञान अभिरूचि की प्रशंसा की।प्रदर्शनी के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने कहा कि ये बाल वैज्ञानिक भविष्य के महान वैज्ञानिक हैं। इन्हें निरंतर नई सोच के प्रति प्रेरित करने एवं अवसर प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का समय है। इसके बिना जीवन संभव नहीं हैं। विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर है जहां छात्र-छात्राओं की क्षमता एवं दक्षता का बेहतर मूल्याकंन होता है। विद्यालय प्रबंधन ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया गया कि विद्यालय के विकास के लिए हर पहलुओं पर प्रबंधन द्वारा हमेशा ध्यान दिया जाता रहा है। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा, मीना थलेडी, स्वराज पवार, ममता कैंथोला, पूनम तिवारी, मंजू गुसाईं, कल्पना रावत, ज्योति कंडियाल, मालती पोखरियाल, अरविंद भारद्वाज, ललिता प्रसाद, राजेश अंथवाल, प्रकाश गौनियाल, राकेश नेगी, नीरज कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.