शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा राजमहल नरेंद्र नगर से 22 अप्रैल को होगी शुरू

23 अप्रैल मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में दोपहर तक गाडू घड़ा के दर्शन होंगे, दोपहर बाद गाडू घड़ा तेल कलश श्रीनगर हेतु प्रस्थान करेगा, 8 मई प्रात: खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट।

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2022 8:56 अपराह्न
देहरादून : श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 अप्रैल शुक्रवार को राजदरबार नरेन्द्र नगर से शुरू होगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी / प्रतिनिधि 21 अप्रैल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में पहुंचेगे। 22 अप्रैल प्रात: पंचायत के प्रतिनिधि नरेंद्र नगर राज दरबार पहुंचेगे जहां महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह की उपस्थिति में सुहागिन महिलाएं राजमहल में तिलों का तेल पिरोयेगी।  पवित्र  तिलों के तेल को भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु कपाट खुलने से पूर्व  डिमरी पंचायत द्वारा श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाया जायेगा।  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 8 मई  रविवार को  प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर खुल रहे हैं।
इसी क्रम में तेल कलश यात्रा 22 अप्रैल को नरेंद्र नगर राजदरबार से शुरू होगी। 22 अप्रैल शायंकाल को तेल कलश मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में प्रवास करेगा। 23 अप्रैल को प्रात: से दोपहर तक  चेला चेतराम धर्मशाला में श्रद्धालु गाडू घड़ा के दर्शन कर सकेंगे। 23 अप्रैल अपराह्न तेल कलश यात्रा श्रीनगर गढ़वाल प्रस्थान करेगी। 23 अप्रैल को तेल कलश यात्रा श्री नगर में प्रवास करेगी 24 अप्रैल को  प्रात: दर्शन के पश्चात तेल कलश उमा देवी मंदिर कर्ण प्रयाग प्रस्थान करेगा इसी दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगा। 4 मई तक तेल कलश गाडू घड़ा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में प्रवास करेगा इस दौरान प्रात: एवं शायंकाल तेल कलश की पूजा अर्चना की जायेगी। 5 मई को गाडू घड़ा तेल कलश श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान करेगा 6 मई को तेल कलश  जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी रावल जी सहित श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा 7 मई को पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी के साथ ही  गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा।
इस अवसर पर  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य एवं डिम्मर उम्मटा पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के  कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम डिमरी,  सचिव राजेंद्र डिमरी, शुभाष डिमरी  हरीश डिमरी, ज्योतिष डिमरी,अरूण डिमरी,राकेश डिमरी,सरोज डिमरी, दिनेश डिमरी,मोहन डिमरी, शिव प्रकाश डिमरी,सरपंच भोला दत्त डिमरी,प़कज डिमरी,प्रवेश डिमरी,संजय डिमरी, मनीष डिमरी आदि गाडू घड़ा यात्रा के साथ रहेंगे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष  अजेंद्र अजय   तेल कलश यात्रा दर्शन हेतु ऋषिकेश पहुंचेगे।

 देहरादून :  श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा तेल कलश  22 अप्रैल शायंकाल राजमहल नरेंद्र नगर से  मंदिर समिति के रेल्वे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पंहुचेगा। 23 अप्रैल  दोपहर तक गाडू घड़ा दर्शनार्थ मंदिर समिति के चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह  रहेगा इस दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय  तेल कलश के दर्शन हेतु पहुंचेंगे। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह भी ऋषिकेश पहुंच कर तेल कलश के दर्शन करेंगे। मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह ने बताया गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा हेतु   समिति के  ऋषिकेश एवं श्रीनगर विश्राम गृहों में आवासीय व्यवस्था हेतु आदेश किये गये है। इस मौके पर भगवान बदरीविशाल गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का भब्य स्वागत किया जायेगा.
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
  • दर्दनाक हादसा : ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, पांच की मौत
  • कोटद्वार : लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.