बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, कोविड 19 वैक्सीनेशन एवं राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2020 6:02 अपराह्न

पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में आज जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, कोविड 19 वैक्सीनेशन एवं राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने जनपद में वैक्सीनेशन के कार्य हेतु चिन्हित वैक्सीनेशन केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने एवं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की सही डाटा संकलित करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यालय से गत लोकसभा के मतदाताओं के सूची संकलित कर, गांव स्तर से ही सही डाटा बनाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चुनाव की तर्ज पर बेहतर समन्यवय स्थापित कर कार्य करने की जरूरत है, जिससे वैक्सीनेशन की कार्य को सुगमता से संपादित किया जा सकें। जिस हेतु उन्होने उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी/पीएचसी को 4 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन के समुचित कार्य हेतु बैठक करने के निर्देश दिये। कहा कि चिन्हित केन्द्रों में उपलब्ध व्यवस्थओं की अद्यतन जानकारी लेना सुनिश्चित करें। साथ ही वैक्सीनेशन केन्द्रों में मानक के अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं को दूरस्त करें। जिन केन्द्रों में कार्य किये जाने है उन कार्यो की मांग समय पर भेजे, धनराशि की कोई कमी आने नही दी जायेगी। कहा कि अभी से सभी तरह की तैयारी करें, ताकि समय रहते कार्य को सुगमता से संपादित कर सकेंगे।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने कहा कि निर्वाचन के तर्ज पर बूथ लेबल पर कार्य करने की जरूरत है। जिसमें वैक्सीनेशन कार्य तथा लोगों की सही आकड़ा लेने में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। उन्होने उक्त कार्य हेतु बीएलओ के सहयोग लेने के निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर उप राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पंचायत विकास/ग्राम विकास अधिकारियों के जन जागरूकता एवं वैक्सीनेशन कार्य हेतु उपजिलाधिकारी, सीएमओ एवं डीपीआरओ को बैठक कराने के निर्देश दिये। फस्ट लाईन में तैनात कोरोना योद्धाओं की वैक्सीनेशन को लेकर उन्होने की जा रही तैयारी के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये साथ ही पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि थाना वाइज पुलिस कार्मिकों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

17 जनवरी 2021 को पल्स पोलियों प्रतिरक्षण कार्यक्रम के दौरान खुराक पिलाने वाले दलों को कोविड 19 के गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन करने के निर्देश दिये। सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग करने के भी निर्देश दिये। जिला सूचना अधिकारी को अभियान का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों को खुले रखने एवं अन्य व्यस्थाऐं बनाये रखने के निर्देश दिये। जिला पर्ति अधिकारी को वाहन में ईधन की व्यस्थाऐं कराने के निर्देश दिये। बाल विकास विभाग, वन विभाग तथा रेखीय विभाग को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड के अतिरिक्त अन्य रोगों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। तांकि रोगियों को स्वास्थ्य उपचार सुविधा मिल सकें। उन्होने सैंपलिंग को लेकर आपसी समन्यवय बनाते हुए कार्य करने को कहा जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिन में एक बार वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक करान सुनिश्ति करें। गर्भवतीमातृ मृत्य दर के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए, उन्होने संबंधित चिकित्साकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि कार्यो को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पौडी एस एस राणा, कोटद्वार योगेश मेहरा, लैंसडोन अपर्णा ढौडियाल, चैबटाखाल संदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एसीएमओ डॉ. जी.एस. तालियान, डॉ. आशोक तोमर, डॉ. रमेश कुंवर, डीपीआरओ एम एम खान, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया, सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी समुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
  • पौड़ी बस अड्डे पर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
  • अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में पौड़ी के 12 विद्यार्थी करेंगे संवाद
  • लांजी में भालू का आतंक : गौशाला की छत फाड़कर बैल को मार डाला
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के दो विद्यार्थियों का चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.