बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स में कोविड वैक्सिनेशन का कार्य जनवरी-2021 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना – पद्मश्री प्रो. रवि कांत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2020 5:34 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत कोविड19 वैक्सिनेशन को लेकर आयोजित बैठक में एम्स प्रशासन ने इसकी रूपरेखा पर चर्चा की। संस्थान में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर किए जाने वाले वैक्सिनेशन के कार्य के व्यवस्थित संचालन के लिए निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत की देखरेख में कमेटी का गठन भी किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को शामिल किया गया है।

मंगलवार को एम्स में निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत की अगुवाई में कोविड19 वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर निदेशक एम्स ने बताया कि भारत सरकार की दिशा निर्देश के तहत पहले चरण में हैल्थ केयर वर्कर चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर्स व अन्य सहायक स्टाफ मेंबर्स को कोरोना वायरस की रोकथाम के ​लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रथम चरण के वैक्सिनेशन के कार्य के लिए एक भवन को चिह्नित कर लिया गया है।

निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि संस्थान में कोविड वैक्सिनेशन का कार्य जनवरी-2021 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसके मद्देनजर उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को वैक्सिनेशन के लिए सभी तैयारियां एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में एम्स निदेशक की देखरेख में वैक्सिनेशन के लिए समिति का गठन किया गया। जिसकी चेयरपर्सन सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सेना हैं जबकि कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसिन विभाग के डॉ. योगेश बहुरुपी, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अजीत भदौरिया, डॉ. मीनाक्षी खापरे, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. स्मिता सिन्हा, क्रिटिकल केयर विभाग के डॉ. अंकित अग्रवाल, फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. पुनीत धमीजा, एनाटॉमी विभाग की डॉ. गीतांजलि खोरवाल, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल व मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीएस राणा को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। कमेटी के सलाहकार मंडल में डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. लतिका मोहन व डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा को शामिल किया गया है। बैठक में मेडिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शालिनी राव,फार्माकोलॉजी विभाग की डॉ. मनीषा बिष्ट, अस्पताल प्रशासन की डॉ. अनुभा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
  • पौड़ी बस अड्डे पर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
  • अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में पौड़ी के 12 विद्यार्थी करेंगे संवाद
  • लांजी में भालू का आतंक : गौशाला की छत फाड़कर बैल को मार डाला
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के दो विद्यार्थियों का चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.