posted on : दिसम्बर 29, 2020 5:03 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भगवान श्री बद्री विशाल से की। उन्होंने कहा कि देवभूमि मैं चिकित्सा सुविधाओं का विकास हो रहा है। ऋषिकेश में एम्स की एक ब्रांच स्थित है परंतु यहां पर अभी समस्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ लेकर वापस उत्तराखंड आएंगे तो अवश्य ही उत्तराखंड की स्वास्थ सुविधाओं में कैसे बढ़ोतरी हो इस पर विचार करेंगे। उत्तराखंड विकास पार्टी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।




Discussion about this post