रिखणीखाल । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मंगलवार को विधानसभा लैंसडौन क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान वहां के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया गया । उन्होंने भाजपा सरकार पर लैंसडौन विधानसभा में अपेक्षाओं का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा लैंसडौन में लोगों को मूलभूत सुविधाऐं देने पर पूरी तरह से विफल रही है।प्रदेश सरकार मंहगांई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल हो गयी है, तथा रोजगार के नाम पर युवाओं से छलावा किया जा रहा है, कोरोना काल में अपने घरों को लौटे प्रवासी रोजगार की तलाश में भटक रहे है। ब्लॉक रिखणीखाल के कार्यकर्ताओं के आह्वान पर रिखणीखाल पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्यो को करवाया गया था, लेकिन वर्तमान में सड़कों की खस्ता हाल होने से लोगों को खासी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है, कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का इतना बुरा हाल है कि हास्पिटलों में डाक्टर एवं दवाइयां नहीं है, कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रसूताओं के लिए खुशियों की सवारी योजना लागू की गयी थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया है, कहा कि स्कूलों में शिक्षको की कमी होने से अभिभावकों को अपने नौनिहालों को पढाने के लिए शहर भेजना पड़ रहा है। सिंचाई नहरों की मरम्मत न होने से खेती करने वाले किसानों को पर्याप्त मात्रा मेंं पानी नहीं मिल पा रहा है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए न्यायपंचात स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकरिणी का गठन किया जायेगा। इस मौके पर जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, पूर्व संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख मधु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश खंतवाल ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीन बंधु बलोधी, राजेन्द्र सिंह रावत, रमेश रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह रावत, जर्नादन प्रसाद बलोधी, विनय नेगी, शालिनी बलोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रभूषण नौगांई, बसंत जोशी, रवीन्द्र रावत, अजयपाल रावत, राकेश कुमार सहित विभिन्न ग्राम सभाओ के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




Discussion about this post