शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेक संवाद में दावतइफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 15, 2022 9:47 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अण्णे मार्ग स्थित नेक संवाद में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।  इस अवसर पर इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय जायसवाल, विधान पार्षद सह राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र पूर्वे, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री रामसुरत कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, अनुसूचित जात एवं अनुसूचि कल्याण राज, मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मंत्री श्री सुनील कुमार, निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, सांसद श्री रामकृपाल यादव, सांसद श्री प्रिंस राज, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद इर्शादुल्लाह, हज कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद इलियास सहित अन्य विधायकगण, विधान पार्षदगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। हर वर्ष इसका आयोजन होता रहा है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण इफ्तार का आयोजन नहीं हो पा रहा था। आज के आयोजन में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आये हैं। मुझे इसकी खुशी है। रोजे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये कई बातें कही गई हैं। उपदेश में कई बातें भी कही गई हैं जिसे समझने की जरूरत है। सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.