कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशन में कोटद्वार में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के NCC कैडेट्स द्वारा आम जनता को यातायात नियमों व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार जागरूक करने के कार्य की सराहना करते हुए सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार प्रदीप राय द्वारा 10 NCC कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही कहा कि आप सभी कैडेट्स हमारे पुलिस परिवार के सदस्य की तरह है, इसलिए आप हमारे किसी भी अधिकारी को कभी भी मिलकर या फोन पर अपनी या जनता की समस्याओं से अवगत करा सकते है साथ ही उनके कॅरियर को लेकर कहा कि हमारे किसी भी अधिकारी से आप कॅरियर काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कैडेट्स के नाम मयंक नेगी, प्रियंका भट्टाकोटी, अंजलि नेगी, सौरभ रावत, शादाब, अभिषेख पसबोल, प्रभात कंडारी, ऋचा रावत, रुपाली व प्राची बिष्ट है।




Discussion about this post