posted on : दिसम्बर 28, 2020 6:39 अपराह्न
कोटद्वार । गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित सेना भर्ती रैली में सोमवार को जनपद पौड़ी के तहसील थलीसैण, धुमाकोट, चौबट्टाखाल के युवाओ ने प्रतिभाग कर अपनी किस्मत आजमाई। कौडिया स्थित गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित सेना भर्ती रैली के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद पौड़ी के तहसील थैलीसैण, धुमाकोट तथा चौबट्टाखाल के 3473 युवाओं ने भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, जिसमें से सोमवार को होने वाली भर्ती रैली में 3153 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 592 युवाओं ने सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया ।




Discussion about this post